Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Chandra Gochar: जून माह के पहले दिन इन 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, चंद्र करेंगे सिंह राशि में गोचर

जून माह के पहले दिन चंद्रमा का राशि परिवर्तन हो रहा है। रविवार को चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं चंद्र गोचर के सही समय और उन तीन राशिवालों के बारे में जिन्हें कल कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।

Author
Edited By : Nidhi Jain Updated: May 31, 2025 08:55
Chandra Gochar 2025
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Chandra Gochar 2025: आज मई माह का आखिरी दिन है। कल से नए महीने का आरंभ हो रहा है। ज्योतिष दृष्टि से जून महीने का पहला दिन बेहद खास है क्योंकि रविवार को चंद्र ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 1 जून 2025 को देर रात 9 बजकर 36 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

शास्त्रों में चंद्रमा को भावनाओं, विचार और मानसिक शांति का दाता माना गया है, जो हर दो दिन बाद राशि गोचर करते हैं। जबकि सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं, जिनका प्रतीक शेर है। इस राशि परिवर्तन से किन तीन राशिवालों को लाभ होने वाला है, उनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

जून माह के पहले दिन वृषभ राशिवालों को कारोबार से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। यदि आपकी लव लाइफ में परेशानियां चल रही हैं तो वो भी दूर होंगी। इसके अलावा पिछले साल 2024 में किए गए निवेश से 2025 में लाभ होना शुरू होगा। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें सामने से शानदार अवसर मिलेगा।

  • उपाय- विष्णु जी के नाम का 108 बार जाप करें।
  • लकी रंग- सफेद
  • लकी दिशा- पश्चिम

ये भी पढ़ें- सुंदर, सुशील और गुणवान जीवनसाथी की ख्वाहिश होगी पूरी, अपनाएं प्रेमानंद महाराज का ये उपाय

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

चंद्र के सिंह राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशिवालों के रिश्तों में स्थिरता आएगी। विवाहित जातकों का भावनात्मक रूप से जीवनसाथी संग जुड़ाव बढ़ेगा। उम्मीद है कि इस महीने आपके घर में शांति बनी रहेगी। इसके अलावा वित्तीय मामलों में भी स्थिरता आएगी और बचत बढ़ेगी। कार खरीदने के लिए पिता जी मान जाएंगे, जिससे युवाओं का ड्रीम कार खरीदने का सपना पूरा होगा।

  • उपाय- शाम के समय चावल का दान करें।
  • लकी रंग- वाइट
  • लकी दिशा- पूर्व

मीन राशि

चंद्र की कृपा से कल मीन राशिवालों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और घरेलू परेशानियां खत्म होंगी। विवाहित जातकों के पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव कम होगा और रिश्तों में निकटता आएगी। माता का स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो उनकी तबीयत में सुधार होगा। युवाओं का पिता संग रिश्ता मजबूत होगा और उनके साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

  • उपाय- चीनी का दान करें और 7 कन्याओं को भोजन कराएं।
  • लकी रंग- हल्का नीला
  • लकी दिशा- उत्तर

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून में कब और किस ग्रह का होगा गोचर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 31, 2025 08:55 AM

संबंधित खबरें