हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: मंगल की राशि में चंद्र गोचर से 3 राशियों का चमका भाग्य! नौकरी-कारोबार में सफलता के साथ होंगे अन्य लाभ

Chandra Gochar 2025: नौकरी, व्यापार समेत अन्य लिहाज से 3 राशियों के लिए चंद्र गोचर फलदायी रहने वाला है। आइए जानते हैं मंगल की राशि में चंद्र गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है?

विज्ञापन
चंद्र गोचर 2025

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन के लिए नौ ग्रहों में चंद्र ग्रह माना जाता है। किसी भी राशि में सिर्फ सवा दो दिनों के लिए चंद्र ग्रह विराजमान रहते हैं। 3 मार्च सोमवार को सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि में चंद्र गोचर कर चुके हैं। ऐसे में 3 राशियों के जातकों को लाभ ही लाभ होने वाला है। 12 राशियों में सबसे पहली और मंगल की राशि में चंद्र ग्रह ने प्रवेश कर लिया है। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?

मेष राशि

मेष राशि में चंद्र गोचर से इस राशि के लोगों के लिए अच्छे दिन रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। धन वृद्धि के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और नए कार्यों करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है, आप जिस कार्यों को करने का सोचेंगे उसमें लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। निवेश का सोचेंगे, जिसे लेकर समझदारी से काम लें तो अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Budh Shukra Yuti: मई से पहले 5 राशियों की बदलेगी जिंदगी, बुध-शुक्र की बनी रहेगी युति!

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए समय अच्छा चल रहा है। मेष राशि में चंद्र गोचर से सकारात्मक बदलाव जिंदगी में देखने को मिल सकते हैं। व्यापार करने का विचार आएगा, निवेश से पहले थोड़ा सोच-विचार जरूर करें। नौकरी करते हैं तो समय सही रहेगा, बस जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अच्छे से जिम्मेदारियों को निभा सकेंगे। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। पहले की तुलना में समय अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola