Chandra Gochar 2025: मनोबल, मन, छाती, माता, रानी और सुख के कारक ग्रह चंद्र को शास्त्रों में खास स्थान प्राप्त है। चंद्र देव अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे जल्दी मात्र सवा दो दिन में राशि गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार आज यानी 17 मार्च 2025 को प्रात: काल 1 बजकर 15 मिनट पर चंद्र देव ने तुला राशि में गोचर कर लिया है। शुक्र ग्रह को तुला राशि का स्वामी माना जाता है जो धन, वैभव, लग्जरी लाइफ और भौतिक सुख के दाता हैं।
19 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक चंद्र देव तुला राशि में मौजूद रहेंगे जिसके बाद वो वृश्चिक राशि में कदम रखेंगे। चलिए जानते हैं आज चंद्र की बदली चाल से किन-किन राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना अधिक है।
चंद्र गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव
वृषभ राशि
चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण वृषभ राशि के जातकों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पिछले कुछ समय से यदि आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना अधिक है। आंखों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और उम्रदराज जातकों की सेहत में सुधार होगा। जिन लोगों की कपड़े की दुकान है वो जल्द ही अपने पिता के नाम पर कार खरीद सकते हैं। कपल के बीच प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी संग कहीं घूमने जाने का प्लान भी जल्द बन सकता है।
ये भी पढ़ें- सात फेरे लेने से पहले जीवनसाथी के नाम का टैटू बनवाना पड़ेगा भारी! जानें किस ग्रह के कारण टूटता है रिश्ता?
कर्क राशि
चंद्र देव की विशेष कृपा से सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिलेगा, जहां पद और सैलरी दोनों में वृद्धि होगी। युवा वर्ग परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। दुकानदारों की कुंडली में वाहन खरीदने का योग है। वहीं जिन लोगों का खुद का बिजनेस है उनके मुनाफे में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि
चंद्र गोचर के कारण नौकरीपेशा जातकों को खास फायदा होने की संभावना है। मनचाही कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। यदि आप वहां जॉब करने का फैसला करते हैं, तो भविष्य में आपका समाज में अच्छा-खासा नाम होगा और जीवन में कभी भी आपको पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दुकानदार और कारोबारियों की कुंडली में भी धन वृद्धि का प्रबल योग है। कपल के बीच चल रही परेशानियां खत्म होंगी और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
10 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines