हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: 30 मार्च को चंद्र गोचर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! करेंगे मेष राशि में गोचर

मार्च माह खत्म होने से पहले चंद्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे, जिसका स्वामी मंगल देव को माना जाता है। चलिए जानते हैं 30 मार्च 2025 को चंद्र की बदली चाल से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होने की संभावना बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन
चंद्र की कृपा से होगी बल्ले-बल्ले!

नवग्रहों में से एक चंद्र को शास्त्रों में मन, माता, मनोबल और सुख का दाता माना गया है, जो मात्र सवा दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि जब भी चंद्र की चाल में बदलाव होता है, तो उसका असर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज से करीब 8 दिन बाद 30 मार्च 2025 को दोपहर 4 बजकर 34 मिनट पर चंद्र देव मेष राशि में कदम रखेंगे।

मंगल देव को मेष राशि का स्वामी माना जाता है, जो साहस, पराक्रम, ऊर्जा, शक्ति, भाई और शौर्य आदि के कारक हैं। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए 30 मार्च 2025 को चंद्र का गोचर करना लाभकारी रहने वाला है।

मिथुन राशि

चंद्र गोचर का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। पिछले कुछ समय से यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो उसके पूरे होने की संभावना है। घर में किसी का रिश्ता तय हो सकता है। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उन्हें जल्द संतान का सुख मिल सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले मेष राशि के लोगों को होगा नुकसान! जानें किन-किन बातों पर दें खास ध्यान?

कर्क राशि

नई डील को पूरा करने में रुकावटें आ रही थीं, तो वो आने वाले कुछ दिनों में आसानी से पूरी हो जाएगी। नौकरी में प्रगति के योग हैं। जल्द ही बॉस आपकी सैलरी बढ़ा सकते हैं। यदि आप नए व्यापार की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए आने वाला समय शुभ है। उम्रदराज जातकों की शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार आएगा। कपल के बीच प्यार बढ़ेगा और खराब रिश्तों में सुधार होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मन के कारक ग्रह चंद्र की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को कारोबार में लाभ होने की संभावना है। यदि आप लंबे समय से किसी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, तो मार्च माह खत्म होने से पहले आपकी सैलरी बढ़ेगी। आय के नए स्रोत खुलने से दुकानदारों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। जिन लोगों की उम्र 50 से अधिक है, उनको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: हनुमान मंदिर जाकर कैसे करें बजरंग बली को प्रसन्न? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola