Budh Shani Navpancham Yog: दिवाली महापर्व के छह दिन बाद बुध और शनि 120° की कोणीय स्थिति में होंगे, जिससे वैदिक ज्योतिष का बेहद फलदायक नवपंचम योग बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इन दोनों ग्रहों के इस यह शुभ योग का निर्माण रविवार 26 अक्टूबर, 2025 को 02:44 AM बजे से होगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध और शनि का नवपंचम योग अत्यंत शक्तिशाली और फलदायक ज्योतिषीय योग है.
इसका कारण यह है कि यह योग तब बनता है जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के त्रिकोण भाव में होते है यानी बुध ग्रह, शनि ग्रह से पांचवें या शनि ग्रह, बुध ग्रह से नौवें भाव में स्थित होते. बुध-शनि का यह योग यूं तो सभी राशियों के लिए अनुकूल है, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह योग ज्ञान, बुद्धि, सौभाग्य, वैचारिक स्पष्टता, करियर में उन्नति और दीर्घकालिक लाभ दिलाने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मिथुन राशि
यह नवपंचम योग मिथुन राशि के जातकों के लिए कई क्षेत्रों में सौभाग्य लेकर आएगा. आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं. विशेषकर वे लोग जो व्यापार या फ्रीलांसिंग करते हैं, उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है. कोई पुराना रुका हुआ पेमेंट या निवेश अब वापस मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा. घर या संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. वाहन खरीदने या जमीन-जायदाद से लाभ के भी संकेत हैं. विदेश यात्रा, अप्रत्याशित आय या एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए यह समय पढ़ाई में फोकस और सफलता देने वाला है.
ये भी पढ़ें: Shukra Gochar 2025: धनतेरस से पहले शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों को नौकरी कारोबार से मिलेगा अपार धन
कन्या राशि
बुध-शनि यह यह नवपंचम योग कन्या राशि की बौद्धिक क्षमताओं में जबरदस्त वृद्धि लाएगा. सोच में स्पष्टता आएगी और निर्णय लेने में आप तेज़ होंगे. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारी मिलने की संभावना है. किसी लंबे समय से रुके स्थानांतरण या ट्रांसफर का योग भी बन सकता है. व्यापारी वर्ग के लिए यह समय रणनीति बनाकर आगे बढ़ने का है. लॉन्ग-टर्म प्लानिंग और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों के लिए यह बेहद शुभ समय है. इंटरव्यू और महत्वपूर्ण मीटिंग्स में सफलता मिल सकती है.
कुंभ राशि
यह योग कुंभ राशि के अंदर नयापन लाएगा. सोच में स्थिरता और व्यवहार में परिपक्वता आएगी. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, खासकर लेखन, डिजाइनिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में. व्यापार में कोई नई डील या पार्टनरशिप फाइनल हो सकती है. लॉन्ग-टर्म प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए यह समय उपयुक्त है. जो लोग तकनीकी, डाटा, कोडिंग या रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा. आय में बढ़ोतरी के योग हैं, खासकर प्लान किए गए निवेशों से. मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास बना रहेगा.
मकर राशि
शनि मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह योग आपके लिए खास महत्व रखता है. यह योग आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल में वृद्धि करेगा. नई योजनाएं और सोच सफल होंगी. नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के अवसर मिलेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों या प्रबंधकों से सहयोग मिलेगा. निवेश के लिए यह समय अनुकूल है, खासकर दीर्घकालिक योजनाओं में. पारिवारिक जीवन में स्थिरता और शांति बनी रहेगी. विद्यार्थियों को शिक्षा और परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचाव करें.
ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2025: जब भाई नहीं हो पास तो कैसे मनाएं ‘भाई दूज’, अपनाएं ये उपाय; होगी अकाल मृत्यु से रक्षा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
8 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines