Budh Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देवता 31 मई 2024 को दोपहर 12:02 मिनट पर वृषभ में प्रवेश करेंगे। वहीं इससे 9 दिन बाद बुध का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा। 5 जून 2024 को ग्रहों के राजकुमार रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। बुधवार के दिन दोपहर 03 बजकर 28 मिनट पर बुध देव अपनी चाल बदलेंगे। बुध के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। जहां 5 राशियों को धन लाभ हो सकता है। वहीं 7 राशियों की टेंशन बढ़ सकती है।
चलिए जानते हैं उन 7 राशियों के बारे में, जिन्हें अगले कुछ दिनों तक सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो आपको शारीरिक, आर्थिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- दो दिन बाद गुरु करेगा नक्षत्र परिवर्तन, इन 7 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां!
तुला राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। कारोबार में बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोग बेरोजगार हो सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। जिन लोगों की पिछले माह ही नौकरी लगी है, उनकी बॉस से अनबन हो सकती है। अगर आपने अपने गुस्से को कंट्रोल में नहीं रखा, तो आपको नौकरी से निकाला भी जा सकता है।
धनु राशि
गर्मी की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को धन हानि हो सकती है। माता-पिता से लड़ाई हो सकती है, जिसकी वजह से घर में पूरे हफ्ते तनाव का माहौल रह सकता है। कारोबारियों को व्यापार में घाटा हो सकता है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें उनके पार्टनर धोखा दे सकते हैं।
मीन राशि
अगर आप अपने भाई के साथ काम करने की सोच रहे हैं, तो इस समय गलती से भी ये फैसला न लें। नहीं तो आने वाले समय में आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा तनाव लेने से दिमाग पर भी असर पड़ सकता है। परिवार वालों के बीच मनमुटाव हो सकते हैं।
सिंह राशि
पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों की पिछले साल ही शादी हुई है, उनका तलाक हो सकता है। कारोबारियों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत खराब हो सकती है।
मकर राशि
किसी फालतू की बात को लेकर माता-पिता के बीच लड़ाई हो सकती है, जिसकी वजह से घर में तनाव का वातावरण रह सकता है। जिन लोगों ने पिछले साल ही अपनी दुकान खोली है, उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
भाई से फालतू बात को लेकर मनमुटाव हो सकते हैं। सोसायटी वाले लोगों से लड़ाई हो सकती है। आज किसी भी तरह का कांट्रेक्टर पक्का न करें, नहीं तो भविष्य में हानि हो सकती है। शराब पीने की आदत की वजह से कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- ज्येष्ठ अमावस्या पर कई साल बाद बना महासंयोग, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines