हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mercury Transit 2024: इन 5 राशियों की धन-संपत्ति और करियर में होगी वृद्धि! बुध ने किया नक्षत्र परिवर्तन

Mercury Transit 2024: नवग्रहों के राजकुमार बुध ने 14 अक्टूबर को राहु के नक्षत्र में गोचर कर लिया है। चलिए जानते हैं बुध का ये गोचर किस समय हुआ है और इसका शुभ प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

विज्ञापन

Mercury Transit 2024: त्वचा के कारक ग्रह बुध का नवग्रहों में खास स्थान है, जिसका सीधा संबंध बुद्धि और सफलता से है। इसी वजह से बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। जिन लोगों के ऊपर बुध देव मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल हो जाता है। यहां तक कि धन और त्वचा से संबंधित परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 अक्टूबर 2024 को प्रात: काल 02 बजकर 30 मिनट पर बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर हो गया है। जहां पर वह 22 अक्टूबर 2024 तक मौजूद रहेंगे। 22 अक्टूबर 2024 को बुध देव स्वाति नक्षत्र में से निकलकर विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। स्वाति को 27 नक्षत्र में 15वां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी पापी ग्रह राहु है। चलिए जानते हैं इस बार बुध के राहु के नक्षत्र में गोचर से किन पांच राशियों के जातकों की धन-संपत्ति और करियर में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि

बुध का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध होने की संभावना है। दुकानदारों की आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है, जिससे उनके काम में भी तेजी आएगी। जो लोग अपने बिजनेस में निवेश करके उसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आने वाले दो से तीन माह में डबल मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: इन 5 राशियों की बंद किस्मत के ताले खुले! चंद्र ने किया राशि परिवर्तन

कर्क राशि

ग्रहों के राजकुमार का ये गोचर कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों की नए-नए सोर्स से इनकम होगी, जिससे वो आसानी से मनचाही चीजों को खरीद पाएंगे। जो लोग शेयर बाजार में पैसे लगाते हैं, उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना है। परिवारवालों के बीच अनबन चल रही है, तो वो जल्द दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध गोचर के सकारात्मक प्रभाव के कारण कन्या राशि के जातकों के घर का माहौल सही रहेगा। कारोबारियों के फैसले सही साबित होंगे, जिससे आने वाले कुछ दिनों तक लगातार आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आएगा, जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों का ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

जमीन-जायदाद से जुड़े मामले कोर्ट में चल रहे हैं, तो जल्द उनका समाधान मिल जाएगा। जिन लोगों की अभी तक सैलरी नहीं आई है, उन्हें दो से तीन में अपने पैसे मिल सकते हैं। कारोबारियों को अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, जिसके बाद वो मन लगाकर कारोबार पर फोकस कर पाएंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यापारियों और दुकानदारों को रुका हुआ पैसा जल्द मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की दैनिक इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: चांद निकलने से पहले ही टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो क्या करें? जानें धार्मिक नियम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola