Budh Gochar 2025: गणित ज्योतिष की गणना के अनुसार, 3 जून, 2025 की सुबह में 7:59 AM बजे ग्रहों के राजकुमार नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल चुके हैं। इसी प्रकार से वाणी, बुद्धि, तार्किक क्षमता, व्यापार और गणित (अकाउंट) आदि के कारक और स्वामी ग्रह बुध जून 2025 माह में 6 बार राशि और नक्षत्र में बदलाव करेंगे। बुध के इन सभी गोचरों का असर यूं तो सभी राशियों के जातकों को काफी गहराई से प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह बेहद सकारात्मक और अनूकूल साबित हो सकता है।
जून 2025 में कब-कब अपनी चाल बदलेंगे बुध?
1. मंगलवार 3 जून, 2025 की सुबह 06:59 बजे बुध मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे तर्कशक्ति और संचार में चातुर्य बढ़ेगा।
2. बुधवार 6 जून, 2025 की सुबह 09:29 बजे बुध अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इससे बुद्धि, संवाद और व्यापार में तीव्रता आएगी।
3. सोमवार 9 जून, 2025 की दोपहर बाद 02:58 बजे बुध आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो नई सोच और परिवर्तनशीलता को प्रोत्साहित करेगा।
4. सोमवार 16 जून, 2025 की शाम 05:03 बजे बुध पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इससे विचारों में संतुलन और परिपक्वता आएगी।
5. रविवार 22 जून, 2025 की रात 09:33 बजे बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इससे भावनात्मक संचार और पारिवारिक संवाद को बल मिलेगा।
6. बुधवार 25 जून, 2025 की सुबह में 05:08 बजे बुध पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो ज्ञान, शिक्षण और सलाह से जुड़े कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा।
ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम
जून 2025 में बुध की चाल परिवर्तन का राशियों पर असर
जून 2025 में बुध ग्रह का 6 बार राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिससे वाणी, बुद्धि, व्यापार, शिक्षा और तर्कशक्ति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इन परिवर्तनों का विशेष रूप से 7 राशियों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा, जो उनके जीवन में आर्थिक समृद्धि, करियर में प्रगति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि ला सकते हैं।
वृषभ राशि
बुध का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी रहेगा। नौवें भाव में बुध के गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि, निवेश में लाभ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर जीवनसाथी से सहयोग, धन लाभ और दस्तकारी से जुड़े कार्यों में सफलता लेकर आएगा। इस दौरान मुकदमों में सफलता, वाणी में प्रभाव और सामाजिक संबंधों में सुधार होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता लेकर आएगा। गुरु-बुध की युति से नौकरी में पदोन्नति, व्यापार में लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अप्रत्याशित धन लाभ और सामाजिक सम्मान लेकर आएगा। इस दौरान आय में वृद्धि, सरकारी कामकाज में सफलता और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कार्य में सफलता, स्वास्थ्य लाभ और कला-साहित्य से जुड़े कार्यों में सम्मान लेकर आएगा। बुद्धि और तर्कशक्ति में वृद्धि से लेखन और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और संतान से जुड़ी शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान लाइफस्टाइल में सुधार, आर्थिक स्थिति में मजबूती और पारिवारिक सुख मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर पारिवारिक जीवन में सुख, संपत्ति से जुड़ी लाभ और रिश्तों में सुधार लेकर आएगा। इस दौरान अचानक धन लाभ, अटका हुआ पैसा वापस मिलने और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Karna Nasika Vedhan: गहने-आभूषण पहनने के लिए नाक और कान में कब करवाएं छेद, जानें धार्मिक मान्यताएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines