हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इन 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ाएंगे सूर्य और चंद्रमा, कोर्ट-कचहरी के चक्करों से रहेंगे परेशान

August 2024 Horoscope: साल 2024 की सूर्य का सिंह राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए अशुभ सिद्ध होने के योग बना रहा है। सूर्य-चंद्र व्यतिपात दोष के कारण 3 राशियों के जातकों के जीवन पर नकारात्मक असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

August 2024 Horoscope: 23 जुलाई, 2024 से सिंह राशि में सूर्य और चंद्रमा ने एक दुर्लभ संयोग बनाया है, जिसे वैदिक ज्योतिष में ‘महापात दोष’ के नाम से जाना जाता है। यह सूर्य-चंद्रमा दोष वास्तव में कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय सिद्ध हो सकता है। यह विशेष खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के बहुत करीब लगभग एक डिग्री के आसपास होते हैं।

यह ज्योतिष संयोग व्यतिपात योग में होने कारण इसे ‘सूर्य-चंद्रमा व्यतिपात दोष’ भी कहते हैं। आइए जानते हैं, इस महापात दोष का किन 3 राशियों पर नकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या नेगेटिव प्रभाव होंगे?

महापात दोष का राशियों पर असर

मिथुन राशि

आपके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। तनाव, चिंता और उदासीनता का अनुभव हो सकता है। निर्णय लेने में कठिनाई होगी। रोजगार या नौकरी में कार्यस्थल (ऑफिस) पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।। कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के करियर में अचानक बदलाव आ सकते हैं। जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति के मामले में कोर्ट-कचहरी से चक्कर से खर्च बढ़ेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

सूर्य-चंद्र महापात दोष के कारण आपमें भावनात्मक उतार-चढ़ाव अधिक होगा। आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस और कलीग के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो कठिन होंगी। करियर में स्थिरता बनाए रखने में कठिनाई होगी। नए असर मिलने में देरी हो सकती है। किसी से झगड़ा हो सकता है। आप पुलिस के झमले में पड़ सकते है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ विश्वास की कमी हो सकती है। सिंगल लोगों को रिलेशनशिप में धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशि

आपके स्वभाव में अहंकार और घमंड बढ़ सकता है। इससे दूसरों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के साथ विवाद हो सकते हैं। आप पर विभागीय (डिपार्टमेंटल) कार्रवाई हो सकती है। स्टूडेंट जातकों के करियर में अचानक बदलाव आने से वे कुछ अवसरों लाभ उठाने से चूक सकते हैं। कारोबारियों के लिए समय मुश्किल भरा होगा। व्यापार में कम्पीटीशन बढ़ सकती है। धन हानि होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है, मामला कोर्ट तक भी पहुंच सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद दिलेर, बात-बात पर टोकना नहीं होता है पसंद

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola