Ank Jyotish Prediction: 19 अगस्त 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास रह सकता है. 19 अगस्त का मूलांक 1+9 = 10, फिर 1+0 यानी 1 बनता है. इस अंक के स्वामी सूर्य हैं. पूरी तारीख यानी 19-08-2026 का योग भी 1+9+0+8+2+0+2+6 = 28, फिर 2+8 = 10 और 1+0 = 1 आता है. इस प्रकार इस दिन मूलांक और भाग्यांक दोनों 1 रहेंगे. इस प्रकार इस दिन सूर्य की एनर्जी काफी स्ट्रॉन्ग रहेगी. ऊपर से बुधवार है. इसके स्वामी बुध हैं. ऐसे में सूर्य और बुध की मिली-जुली एनर्जी देखने को मिल सकती है. अंक ज्योतिष में सूर्य कॉन्फिडेंस, लीडरशिप और नई शुरुआत से जुड़ा है. वहीं बुध बुद्धि, कम्युनिकेशन और तर्क का कारक है. इसलिए इस दिन खुद पर भरोसा बढ़ सकता है. सोचने-समझने की क्षमता बेहतर रह सकती है. सही बात सही तरीके से रखने में भी मदद मिल सकती है.
19 अगस्त के अंक योग से इस दिन लोगों जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. करियर में नया मौका सामने आ सकता है. कोई पुराना अटका काम फिर से पटरी पर आ सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई स्मार्ट आइडिया मिल सकता है. मीटिंग, इंटरव्यू और नेगोशिएशन में कॉन्फिडेंस काम आएगा. मैनेजमेंट, मीडिया, शिक्षा और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रह सकता है. लव रिलेशन में भी बातचीत बेहतर होगी. पार्टनर के साथ कोई पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. बस ओवर-कॉन्फिडेंस से बचना होगा. हर बात पर अपनी ही चलाने की कोशिश न करें. दूसरों की राय भी सुनें. सही दिशा में मेहनत की गई तो धन, करियर और ग्रोथ में अच्छा फायदा मिल सकता है. आइए जानते हैं, 19 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?
19 अगस्त के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल
मूलांक 1 वालों के लिए 19 अगस्त का दिन काफी एक्टिव रह सकता है. सूर्य की डबल एनर्जी आपके कॉन्फिडेंस को मजबूत करेगी. जॉब में आपकी लीडरशिप साफ नजर आ सकती है. बॉस कोई जरूरी जिम्मेदारी आपको सौंप सकते हैं. लंबे समय से रुका प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है. बिजनेस वालों को किसी पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया भी मिल सकता है. फैमिली में आपकी बात को महत्व मिलेगा. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ खुलकर बात करने से बॉन्डिंग बेहतर होगी. बस गुस्से और ओवर-कॉन्फिडेंस को कंट्रोल में रखें.
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
19 अगस्त के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल
मूलांक 5 वालों के लिए बुध की एनर्जी काफी फायदेमंद रह सकती है. कम्युनिकेशन आपकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ बनेगी. इंटरव्यू या मीटिंग में अपनी बात मजबूती से रख पाएंगे. जॉब करने वालों को कोई नया ऑफर या प्रोजेक्ट मिल सकता है. मीडिया, सेल्स, मार्केटिंग और ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है. बिजनेस में नेगोशिएशन से बेहतर डील हाथ लग सकती है. अचानक कोई रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी. दोस्तों के जरिए कोई काम का कनेक्शन बन सकता है. लव बर्ड्स के बीच बातचीत बढ़ेगी और पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. बस जल्दबाजी में कमिटमेंट करने से बचें.
19 अगस्त के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल
मूलांक 3 वालों के लिए यह दिन नई प्लानिंग को जमीन पर उतारने वाला रह सकता है. करियर में अपनी स्किल दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स का फोकस बेहतर रह सकता है. किसी एग्जाम, प्रेजेंटेशन या इंटरव्यू की तैयारी में फायदा होगा. जॉब में सीनियर्स से सपोर्ट मिल सकता है. क्रिएटिव काम करने वालों को नया आइडिया मिल सकता है. पैसों के मामले में कोई समझदारी भरा फैसला भविष्य में फायदा देगा. परिवार में किसी शुभ खबर से माहौल खुशनुमा हो सकता है. लाइफ पार्टनर आपके किसी बड़े फैसले में सपोर्ट कर सकता है. बस अपनी बात मनवाने की जिद से बचें और दूसरों की राय को भी जगह दें.
यह भी पढ़ें: Shooting Star Dream Meaning: सपने में टूटता हुआ तारा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines