Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, खुल जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया के दिन सोना चांदी खरीदने का बहुत ही महत्व होता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन राशि अनुसार, कुछ चीजे खरीदने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन राशि अनुसार, किन-किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए।

Author
Edited By : Raghvendra Tiwari Updated: May 9, 2024 09:32
Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को मनाई जाएगी। बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन कोई भी कार्य करने के लिए बेहद शुभ होता है। इस दिन कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से की जाती है।

मान्यता है कि जो लोग अक्षय तृतीया के दिन सच्चे मन के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं उन्हें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन सोना चांदी खरीदना बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोना चांदी की खरीदारी करने से घर में धन-वैभव की कभी कमी नहीं होती है। तो आज इस खबर में बताने वाले हैं कि राशि अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किन-किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों को मसूर की दाल की खरीदारी करना चाहिए। मान्यता है कि लाल मसूर की दाल खरीदारी से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

वृष राशि

इस राशि के लोग अक्षय तृतीय के दिन चावल और बाजरे की खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों की खरीदारी करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक इस दिन मूंग और धनिया की खरीदारी कर सकते हैं। इन चीजों की खरीदारी करना उनके लिए बेहद शुभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए अक्षय तृतीया बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन कर्क राशि वाले लोग दूध और चावल की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक अक्षय तृतीया के दिन फल की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या राशि

अक्षय तृतीया के दिन कन्या राशि वाले लोग मूंग की दाल खरीद सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगी। इस दिन तुला राशि वाले लोग चावल और चीनी की खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

वृश्चिक राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों को अक्षय तृतीया के दिन गुड़ की खरीदारी करनी चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोग अक्षय तृतीया के दिन केला या चावल की खरीदारी कर सकते हैं। ऐसा करने से पुण्यफल की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों को अक्षय तृतीया के दिन उड़द की दाल की खरीदारी करनी चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन तिल की खरीदारी कर सकते हैं। ऐसा करने से सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

मीन राशि

अक्षय तृतीया के दिन मीन राशि वाले लोग हल्दी और दाल की खरीदारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है कुंडली का सबसे बड़ा राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ

यह भी पढ़ें- केतु की चाल 11 महीने में इन 3 राशियों को बना देगी मालामाल, कभी खत्म नहीं होगा पैसा

यह भी पढ़ें- 3 दिन बाद दो बड़े ग्रह हो जाएंगे अस्त, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 06, 2024 10:01 PM

संबंधित खबरें