Aaj Ka Rashifal 9 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 9 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, शोभन योग, अतिगण्ड योग, आडल योग, रवि योग, विष्टि करण और बव करण का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, चंद्र ग्रह कन्या राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि बुध ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह धनु राशि में रहने वाले हैं.
चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लोगों के लिए आज यानी 9 जनवरी 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि:
आज आप अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जबकि विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. जमीन जायदाद के मसले आज निपट सकते हैं.
वृषभ राशि:
धार्मिक कार्यों में आपकी आज रुचि बढ़ेगी. साथ ही लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा. इसके अलावा पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. दिन खत्म होने से पहले मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
मिथुन राशि:
कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. हालांकि, किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी. बिना पूछे आज अपनी राय किसी को भी न दें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं.
कर्क राशि:
आपके अपनों को आपकी जरूरत है. उनके साथ समय बिताएं. हालांकि, आज मौज-मस्ती पर खर्च होगा. आज आप पिता के व्यवहार में परिवर्तन आने से चिंतित रहेंगे.
सिंह राशि:
आज आप अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं. साथ ही उन्नति की राह में बाधा आएगी. दिन खत्म होने से पहले कोई खुशखबरी सुन सकते हैं. यदि आज यात्रा कर रहे हैं तो वो सुखद रहेगी.
कन्या राशि:
किसी की सिफारिश से जरूरी कार्य पूरा हो सकता है. इसके अलावा संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा. संतान सुख की प्राप्ति होना आज संभव है.
तुला राशि:
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा. किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी. आज आप अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, इससे लाभ होगा.
ये भी पढ़ें- Video: 2026 में अचानक इस राशि के लोगों को होगा लाभ, ग्रहों की कृपा से बढ़ेगी आमदनी
वृश्चिक राशि:
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी. साथ ही कुछ नया सीखने को मिलेगा. हालांकि, जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं. इसके अलावा नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी.
धनु राशि:
आज आप किसी प्रतियोगिता में सफल होंगे. हालांकि, जीवनसाथी के साथ मतभेद होना संभव है. इसके अलावा मनचाहा जवाब न मिलने से 9 जनवरी 2026 को आप निराश रहेंगे.
मकर राशि:
स्वयं अपने आप पर आज आप नियंत्रण खो देंगे, जिस कारण मित्रों से मतभेद हो सकता है. साथ ही कार्यस्थल पर हानि के योग हैं.
कुंभ राशि:
अपने प्रोफेशन से आप नाखुश रहेंगे. हालांकि, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी. इसके अलावा जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा. दिन खत्म होने से पहले कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है.
मीन राशि:
घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी. साथ ही आप राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दिन खत्म होने से पहले पैसों का लेन-देन होना संभव है. आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines