Aaj Ka Rashifal 9 December: सोमवार को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 9 December 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप 9 दिसंबर सोमवार का राशिफल बताया है। साथ ही उपाय भी बताए हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 9 December 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 December 2024: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन सोमवार है। इस दिन सिद्ध योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव ने 9 दिसंबर सोमवार का राशिफल और उपाय बताया है। 12 राशियों के आज कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

पारिवारिक व आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

परिवार से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

संपत्ति के मामलों में सफलता मिल सकती है। पहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गरीब को आटा अथवा चावल अथवा मिश्री का दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

सिंह राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र से संपत्ति का आदान-प्रदान होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

शुक्र का परिवर्तन निजी सुख में व्यवधान देगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दे और गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

विभाग के किसी संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

किसी पारिवारिक मामले में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। घर में बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

शुक्र का परिवर्तन आपके लिए सुखद रहेगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

मकर राशि

संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें। सुख में व्यवधान आएगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कुत्तों को भोजन कर दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

बुद्धि और विवेक द्वारा किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

मीन राशि

पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। घर में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ