हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज इंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 6 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी है. एकादशी के दिन ग्रहों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

विज्ञापन
आज मंगलवार का राशिफल (Photo Credit - News24/AI)

Aaj Ka Rashifal 6 October 2026: आज 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज पितृ पक्ष की एकादशी है. इसे इंदिरा एकादशी के नाम से जानते हैं. एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग और गण्ड मूल प्रभावी रहेगा. इसके साथ ही अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहने वाला है. सिद्ध और साध्य योग बन रहा है. बव, बालव और कौलव करण प्रभावी रहेगा. आज सभी राशियों के लिए समय कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 6 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आपके व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी. आज वस्त्र आभूषण आदि की प्राप्ति होगी. रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. भाई बहनों से विवाद की स्थिती भी बन सकती है. दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देने का प्रयास न करें, अपने आप की सोच बदलें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी. आपके व्यापार में विस्तार के योग हैं. जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते है पर मौके नहीं मिलते इसलिए समय का भरपूर लाभ लें. आज का समय उत्तम रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

आपके लिए यह सफलता प्रधान समय चल रहा है. संतान के कार्यों से मन दुखी हो सकता है. जरूरी कार्यों को पूरा करने में यह समय व्यतीत होगा. कोई यात्रा भी हो सकती है. कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे. आपका जीवन सुखमय रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें इसलिए उनसे सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें. भितरघात वालों से भी सावधान रहें. कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी. आज आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता हैं. विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं. वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें. राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं. खाने पीने में संयम रखना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Indira Ekadashi 2026: आज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

कन्या राशि

विज्ञापन

आज आप किसे के जवाब का बेसब्री से इंतजार करेंगे. आपकी नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं. तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे. दांतों में विकार की संभावना है. आज मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होने से निराशा रहेगी.

तुला राशि

विज्ञापन

आज का समय शुभ फल देने वाला है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं. अपनी सोच को बदलें न कि दुसरों को बदलने की कोशिश करें. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. इष्ट आराधना सहायक होगी.

वृश्चिक राशि

छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता हैं. कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर सकता है. शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं.

धनु राशि

आपके स्वास्थ में सुधार होगा. अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे. मन में कई विचार आएंगे. व्यवसाय में उन्नति होगी. भूमि और भवन संबंधित मामले आपके पक्ष में हल होंगे. प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे.

मकर राशि

अपनी संतान से विवाद हो सकता है. आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त हैं. कारोबार विस्तार करने का मन होगा. वाहन सुख की प्राप्ति संभव है. पढ़ाई में रुचि कम होगी.

कुंभ राशि

अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है. सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन पर खर्च होगा. आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे. अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे. विदेश जाने के योग बन रहे है.

मीन राशि

आप समय पर काम करना सीखें. संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी. जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा. वाहन सुख मिलने के योग हैं. कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा. गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola