Aaj Ka Rashifal 6 June 2024: जून का महीना शुरू हो गया है और आने वाले 5 दिन आपके कैसे रहें और आज का छठवां दिन कैसा रहेगा? ये आप राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार राशि के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने आने वाले कल के बारे में जान सकता है। जबकि, आज का दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में भी आप राशिफल के माध्यम से पता कर सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल और उपाय के बारे में जानते हैं।
मेष राशि
मन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों के लिए यह अनुकूल समय नहीं है अतः थोड़ा सा इंतजार करें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य का दान करें।
वृषभ राशि
आत्मविश्वास बहुत रहेगी परंतु मन अशांत रह सकता है। किसी अधिकारी या सहकर्मी के सहयोग से कोई अच्छा काम करेंगे। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण ठीक रहेगा। सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें और गाय को भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।व्यापार में वृद्धि के योग हैं। आप सोच समझ के साथ आगे बढ़ते चले जाएंगे। किसी भी संकट का डटकर मुकाबला करेंगे और आपकी विजय भी होगी। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय अथवा किसी गोवंश का उपचार करा दें और खाना दें।
कर्क राशि
मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व संतोष रहेगा। बिना वजह के अवसाद से बचें। बड़े लोगों से संपर्क बनेगा और उन से विचार साझा करें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
बौद्धिक कार्यों से आई में वृद्धि होगी और संपत्ति का विस्तार होगा। उत्साह परिपूर्ण रहेगा और आप कोई अच्छा नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।
कन्या राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। ध्यान से अंतर्मन की ऊर्जा को स्पंदित करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।
तुला राशि
शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और प्रतिष्ठा मिलेगी। अपने साथ के समाज के लोगों की मदद करेंगे और खूब नाम कमाएंगे। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यों में व्यस्तता रहेगी ।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी।। भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। जीवन साथी की दिक्कतों को अनदेखा न करें अन्यथा परिवार में तनाव होगा। अगर आप शिक्षक के कार्य से जुड़े हैं तो आप केंद्रित होकर अपना कार्य पर ध्यान दें सफलता अवश्य मिलेगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।
मकर राशि
धैर्यशीलता बनाए रखें। नौकरी में अफसर से सहायता प्राप्त होगी। समाज में आपके प्रति एक सद्भावना होगी और लोग आपका सम्मान करेंगे। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
कुंभ राशि
नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बना रहे हैं। आपके परिवार पर आपके इष्ट देव की कृपा रहेगी। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकता है। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
परिश्रम अधिक रहेगा । संतान की सेहत का ध्यान रखें आज आप आध्यात्मिकता का सहारा लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें वह जीवनसाथी के कार्य में सहयोग करें। बिना वजह किसी पर गुस्सा ना करें। सुबह गोवंश को भोजन करा दें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
19 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines