हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज बेहद शुभ योग, 12 राशियों के लिए कैसे रहेगा खास? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 5 September 2024: 5 सितंबर को शुभा योग बन रहा है। 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 September 2024: आज 5 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि और दिन बृहस्पतिवार है। 5 सितंबर को 12 बजकर 21 मिनट तक शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शुभा योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 5 सितंबर, गुरुवार का राशिफल बताया गया है, जिसमें 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? इसके बारे में बताया गया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

गुरुजनों से भेंट होगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

अपने गुरुजनों को उपहार या सम्मान दे सकते हैं। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र क़ा जाप करें।

कन्या राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

ये भी पढ़ें- Surya Budh Yuti: सूर्य-बुध की युति, इन 3 राशियों की होगी मौज!

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।  परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

संबंधित अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी । गाय को चार रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

पारिवारिक कर्म से मन अशांत रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

भावुकता पर नियंत्रण रखें। आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

मीन राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के साथ बीतेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की खुली किस्मत! बुद्धि के राजा बुध ग्रह ने किया राशि परिवर्तन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola