हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, बनेंगे तरक्की के योग, पढ़ें 30 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 30 अगस्त 2026 रविवार के दिन ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

विज्ञापन
आज का राशिफल (Pic Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 30 August 2026: आज 30 अगस्त 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और गण्ड मूल रहेगा. भद्रा के साथ की पंचक भी लग रहे हैं. आज अशुभ राहुकाल और यमगण्ड काल रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 30 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आज आपका मन दुविधा में फंसा रह सकता है . पारिवारिक वातावरण में क्लेश रहने से दिमाग व्यथित रहेगा . निर्धारित कार्यों को पूर्ण न करने से मन में हताशा हो सकती है . किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की सलाह रहेगी . घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा .

विज्ञापन

वृषभ राशि

आपका मन आज मानसिक रूप से व्यथित और भारी रह सकता है . किसी कारण वश दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है . व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग नहीं के बराबर मिलेगा . आज भटकाव ज्यादा रहेगा . पेट से संबंधित रोगों से परेशान रहेंगे .

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा . अधूरे कार्य पूरे होंगे . आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा . क्रोध से हानि होने की आशंका है . अपना दिमाग आज आप शांत रखें . मानहानि न हो, इसका ध्यान रखना होगा . शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप परेशान हो सकते हैं .

विज्ञापन

कर्क राशि

आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे . व्यापार में लाभ होने की संभावना अधिक है . आज आपको साझेदारों से लाभ होगा . प्रवास और पर्यटन की यादें लंबे समय तक बनी रहेगी . सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा .

विज्ञापन

सिंह राशि

आज आप घर की बातों पर अधिक ध्यान देंगे . परिजनों के साथ बैठकर किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी . आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा . स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है . माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे .

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Surya Budh Yuti 2026: सूर्य-बुध युति दृष्टि से 4 राशियों को होगा विशेष फायदा, बनेंगे धन-समृद्धि और सफलता के योग

कन्या राशि

विज्ञापन

आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है . संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है . शेयर-सट्टे में संभलकर चलें . मन में खिन्नता का अनुभव हो सकता है . आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरें . स्त्री मित्रों पर खर्च या नुकसान होने की आशंका है .

तुला राशि

विज्ञापन

आज के दिन विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे . लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है . कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक हो सकता है . आर्थिक लाभ होने की संभावना है .

वृश्चिक राशि

नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है . दिनभर प्रसन्नता बनी रहेगी . भाई-बंधुओं के साथ आवश्यक चर्चा करेंगे . आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं . छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है . मित्रों के साथ मुलाकात होगी . कार्य में सफलता मिलेगी .

धनु राशि

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे . माता के विषय में चिंता हो सकती है . रियल एस्टेट से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें . प्रवास को संभव हो तो टाल दें . पारिवारिक वातावरण में कलह हो सकता है .

मकर राशि

आज सुबह से मन प्रफुल्लित रहेगा . धार्मिक रूप से पूजन विधि भी आप कर पाएंगे . पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा . मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे . व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा .

कुंभ राशि

परिजनों के साथ कलह होने की आशंका है . धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें . अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें . खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है . वाणी और क्रोध पर संयम बरतें .

मीन राशि

आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है . संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे . पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है . व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभ होगा . किसी रमणीय स्थल पर प्रवास कर सकते हैं .

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola