Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: आज 3 अक्टूबर 2026 शनिवार के दिन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज सप्तमी तिथि का समापन सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा. शाम के समय अष्टमी तिथि होने से आज मासिक कालाष्टमी व्रत रखा जाएगा. आज आर्द्रा और पुवर्वसु नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही बव, बालव और कौलव करण रहेगा. वरीयान् और परिघ योग बन रहा है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 3 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से आपको सफलता मिलेगी और साझेदारी से भी लाभ होगा. अपनी मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें. आज बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी. अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं.
वृषभ राशि
आज भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल अवश्य होंगे. कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे. आज की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी.
मिथुन राशि
आज परिणय चर्चाओं में आपको सफलता मिलेगी. खानपान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते है. धन लाभ हो सकता है.
कर्क राशि
अपने काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. संतों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.
सिंह राशि
जीवन में कई उतार चढ़ाव आएगे लेकिन आप इस तरह हताश होकर मत बैठें अन्यथा नुकसान आपका होगा. कारोबार में उन्नती के योग हैं. कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. आपका न्याय पक्ष मजबुत होगा.
ये भी पढ़ें – Shukra Gochar 2026: शरद पूर्णिमा पर धनदाता शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों के बदलेंगे दिन, करेंगे तरक्की
कन्या राशि
केवल पैसा कमाने में ही न लगे अपनी जरूरी जिम्मेदारी को भी पूरी करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे. नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं. आर्थिक लाभ होगा.
तुला राशि
सबसे पहले तो अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, रिश्ते अपने आप मजबूत होगे. कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. मान कीर्ति में वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशि
आज बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएंगे. खुद के तौर तरीके को बदलें. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.
धनु राशि
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा. अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है.
मकर राशि
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें. शत्रु सक्रीय होंगे. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा.
कुंभ राशि
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं. पारिवारिक यात्रा के योग है. धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा.
मीन राशि
आज जोखिम के कार्यों से दूर रहें. किसी अजनबी पर भरोसा भी न करें. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें यद्यपि धन संचय में सफल होंगे. संतान सुख की प्राप्ति होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines