हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 29 June 2024: दैनिक राशिफल में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और उन्हें कौनसे उपाय अपनाने चाहिए? इसके बारे में बताया है, आइए 29 जून शनिवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में राशिफल के माध्यम से जान सकता है। दैनिक राशिफल में 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? इसकी जानकारी दी जाती है। साथ ही ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा उपाय भी बताते हैं जिसे अपनाकर 12 राशियां अपनी किस्मत बदल सकती हैं। आइए 29 जून शनिवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

शनि का वक्री होना शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

वृषभ राशि

भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। गृहस्ती के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध का परिवर्तन आर्थिक रूप से उत्तम रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। मित्रों से मिलकर आज आपको बहुत सुखद एहसास होगा। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

शनि का बकरी होना पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगी।निजी संबंधों में सावधान रहें अन्यथा तनाव आ सकता है। आज अनजाने ड़र से पीड़ित रहेंगे। घर परिवार में समझदारी से काम लें भावनात्मक रूप से आपको धोखा मिल सकता है। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आपकी दृढ़ता व आत्मविश्वास आपके लिए बहुत ही काम आएगा। बिना वजह किसी व्यक्ति की गवाही न दें। अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो आज उसको ना करें। कुत्तों को भोजन कारा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना दे सकते हैं।

कन्या राशि

बुध का परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए कष्टदायक है। धन सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को हर तेरा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

तुला राशि

शनि का वक्री होना व्यावसायिक प्रतिष्ठा देगा। घरेलू व व्यावसायिक संबंधों में सामंजस्य बना करके रखेंगे। पुराने तरीके से किए गए कार्यों में बदलाव के लिए आज अच्छा समय है। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

लंबी यात्रा के योग हैं।समझदारी से कार्य करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। निजी व व्यावसायिक कार्यों में जितनी समझदारी से काम करेंगे उतनी ही सफलता मिलेगी। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिलाय तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

विज्ञापन

धनु राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिना वजह आज अपने किसी सहकर्मी से ना उलझे। घर परिवार में लोगों से प्रेम से पेश आए। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गोवंश का उपचार करें।

मकर राशि

बुध का परिवर्तन सुखद रहेगा। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शनि का वक्री होना स्वास्थ्य में सुधार देगा।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जमीन की खरीद के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप लंबी यात्राओं पर जाना चाहते हैं तो अवश्य जाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। परिवार के किसी सदस्य को ध्यान रखना होगा कि वो सुबह किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें व गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola