Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 25 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और पंचमी तिथि है. साथ ही पूर्व दिशा शूल, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, वणिज करण, विष्टि करण, शोभन योग, रवि योग और विडाल योग रहेगा. इसके अलावा आज से छठ पर्व का भी आरंभ हो रहा है. आज छठ के पहले दिन नहाय-खाय की पूजा व भोजन ग्रहण किया जाएगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सिंह राशि में केतु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कन्या राशि में शुक्र ग्रह ग्रह और कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे.
इसके अलावा तुला राशि में सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह, वृश्चिक राशि में बुध ग्रह और चंद्र ग्रह रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए आज यानी 25 अक्टूबर 2025, शनिवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
आज आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा. परिवारवालों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा. आज आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करेंगे तो कुछ काम पूरे होंगे.
वृषभ राशि
सेहत से जुड़ी कोई समस्या होगी. इसके अलावा आपके व्यवहार में बदलाव आएगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा. आज का दिन आपकी माता और बहन के लिए भी उत्तम रहेगा.
मिथुन राशि
आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम फल मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी. आज सात्विक विचार आपके मन में आएंगे. इसके अलावा आपके पिता के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा.
कर्क राशि
आज का दिन पूरी तरह से उत्तम रहेगा. दिन खत्म होने से पहले आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इसके अलावा मित्रों का सहयोग मिलेगा और समय पर कार्य पूरे होंगे. हालांकि, आज आपके पेट में दिक्कत रहेगी, जिस कारण थोड़ा तनाव रहेगा.
सिंह राशि
आज आप किसी और के मुद्दे में अपनी राय न दें, वरना फंस सकते हैं. साथ ही पुराने विवाद फिर से खड़े हो जाएंगे. हालांकि, मुश्किल समय में भाई-बहनों का साथ मिलेगा. इसके अलावा सेहत आज आपकी कुछ अच्छी नहीं रहेगी. बार-बार चक्कर आ सकते हैं.
कन्या राशि
माता की सेहत खराब हो सकती है. इसके अलावा आपका मन परेशान रहेगा, जिस कारण कोई भी काम पूरा नहीं होगा. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज छठ पूजा के पहले दिन मंडराया भद्रा का साया, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग
तुला राशि
आज आपको आर्थिक लाभ होगा. नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी और विविध कार्यों से लाभ होगा. तुला राशिवालों की आज दोस्तों से मुलाकात होगी. इसके अलावा व्यापारी वर्ग की इनकम में इजाफा होगा और महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक राशि
विवाहित जातक अपने व्यवहार पर संयम रखें और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. नौकरीपेशा जातकों को करियर में सफलता मिलेगी, जिस कारण आप खुश रहेंगे.
धनु राशि
आज आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा. साथ ही सामाजिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. नौकरीपेशा जातक ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे. विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. कारोबारियों को कारोबार में मुनाफा होगा, लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतें.
मकर राशि
आज आप अपने सोचे हुए काम को पूरे कर लेंगे. इसके अलावा नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. हालांकि, मकर राशिवालों को आज पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं.
कुंभ राशि
आज आप नया काम शुरू करने से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि किसी से विवाद होने की संभावना है. कारोबारियों को कारोबार में मुनाफा होगा. साथ ही कारोबार के सिलसिले में यात्रा करने का मौका मिलेगा. दिन खत्म होने से पहले आपको चोट लग सकती है, इसलिए सावधान रहें.
मीन राशि
मीन राशिवालों की कुछ मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है. यदि आज आप बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो अच्छा रहेगा. आज शैक्षिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं. हालांकि, पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा, लेकिन पारिवारिक कार्यों में धन खर्च होगा. इसके अलावा आपको पेट में दिक्कत भी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 25 अक्टूबर को मेष से लेकर मीन राशिवालों की कैसी रहेगी लव लाइफ? पढ़ें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines