हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: 24 नवंबर का दिन 4 राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियां, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?

Aaj Ka Rashifal: किसी भी दिन की संभावित घटनाओं के बारे में राशिफल के जरिए पता चल सकता है. अगर आप जानना चाहते हैं कि 24 नवंबर 2025, सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं तो उसके लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- news 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 24 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि रहेगी. साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, शूल योग, गण्ड योग, वणिज करण, विष्टि करण और बव करण का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह, कर्क में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह, तुला में शुक्र ग्रह, धनु में चंद्र ग्रह, वृश्चिक में मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह रहेंगे, जबकि वृश्चिक और तुला में बुध ग्रह संचार करेंगे.

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 24 नवंबर 2025, देवों के देव महादेव को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि: 

आप अपने निकटतम लोगों से सावधान रहें क्योंकि वो आपको चोट पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है. हालांकि, आज आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 

विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल है. आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा. हालांकि, व्यापारियों को व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. विवाहित जातक जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे तो रिश्ते में प्यार बढ़ेगा.

मिथुन राशि: 

आज रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी. हालांकि, अधिकतर समय आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. यदि कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. विवाहित जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि: 

किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है. इसके अलावा नौकरी में बदलाव के योग हैं. हालांकि, दांतों में परेशानी हो सकती है.

सिंह राशि: 

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपके कार्य की प्रशंसा होगी. हालांकि, आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. उम्मीद है कि आज आपको अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि: 

आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, नए शत्रु उभर सकते हैं, जो आपको चोट पहुंचाने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा पारिवारिक खर्च बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज विनायक चतुर्थी पर मंडराया भद्रा का साया, 2 घंटे 7 मिनट तक रहेगा शुभ मुहूर्त, पढ़ें 24 नवंबर का पंचांग

विज्ञापन

तुला राशि: 

आज अध्ययन में अवरोध उत्पन्न होगा. नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे. इसके अलावा पेट से संबंधित रोग होने की भी संभावना है. विवाहित जातकों का जीवनसाथी संग आनंद में समय व्यतीत होगा.

वृश्चिक राशि: 

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. हालांकि, कार्य पद्धति में बदलाव होने की संभावना है. आज आपके घर में किसी रिश्तेदार का आगमन होगा, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. इसके अलावा आपके विरोधी आज परास्त होंगे.

विज्ञापन

धनु राशि: 

समय रहते अपने मन की बात जीवनसाथी से कहेंगे तो अच्छा रहेगा. कामकाजी लोगों को आज सफलता मिलेगी, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. आज आपकी कुंडली में भवन परिवर्तन का योग है.

मकर राशि: 

कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, नहीं तो नुकसान होगा. मकर राशि वालों को अपनों का साथ मन को शांति देगा. इसके अलावा प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद होना संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 

धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी, जो लाभदायक रहेगी. कुंभ राशि वालों को आज मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है. इसके अलावा भावनात्मक संबंधों में आज नजदीकियां बढ़ेंगी.

मीन राशि: 

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं, जिसके कारण परेशान रहेंगे. आज आपकी कुंडली में विदेश जाने का योग है. इसके अलावा नौकरी में भी सफलता हासिल होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में केतु गोचर का इन 3 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें कैसा होगा असर?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola