हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज भाई दूज के दिन इन 5 राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के योग, पढ़ें 23 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है. आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है. आज विशाखा नक्षत्र के बाद अनुराधा नक्षत्र और साथ ही बालव करण और कौलव करण का निर्माण हो रहा है. आप आज के दिन का भाग्यफल जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ सकते हैं. आइये जानते हैं 23 अक्टूबर 2025 का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 23 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 23 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है. आज ग्रह स्थिति की बात करें तो तुला राशि में सूर्य ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, तुला राशि में बुध ग्रह, तुला राशि में मंगल ग्रह, कन्या राशि में शुक्र ग्रह ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, तुला राशि और वृश्चिक राशि- चंद्र ग्रह रहेंगे. इन ग्रह स्थिति का सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि

आज आपके प्रयासों से यश वृद्धि होगी. मित्र मिलन के योग बन रहे हैं. शत्रु परास्त होंगे. घर-में शांति बनाए रखें. व्यवहार में नम्रता बनाए रखें. 

विज्ञापन

वृषभ राशि

आर्थिक निवेश में हान‍‍ि का भय सताएगा. माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी. आज धनलाभ के योग बन रहे हैं. विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे. 

विज्ञापन

मिथुन राशि

आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा. बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना बनती है. पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं. आज गरीबों को फल दान में दें.

विज्ञापन

कर्क राशि

आपके के कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे. आज धैर्य ही काम आएगा. आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.उधार लेन-देन से आज बच कर रहें. 

विज्ञापन

सिंह राशि

आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे. उत्साह में वृद्धि होगी. सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा. मेहमानों का आगमन संभव है.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग बनते हैं. शत्रु भय रहेगा. प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे. मांगलिक आयोजन में धन लगेगा. संतो का आशीर्वाद मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Chhath Puja 2025 Date: नहाय-खाय, खरना से उषा अर्घ्य तक, जानें छठ पूजा के सभी दिन की सही डेट और समय

तुला राशि

विज्ञापन

समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी. व्यवसायिक लाभ के योग हैं. निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा. पुराने रोग उभरने की संभावना है, सतर्क रहें.

वृश्चिक राशि

अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे. निर्माण कार्य में बाधा के योग बनते हैं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. यात्रा के योग है.

धनु राशि

दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें. व्यवसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनते हैं. निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है. आप कमजोर दिल के हैं.

मकर राशि

लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे. धनलाभ के योग है. आपके वर्चस्व को देख कर शत्रु शांत रहेंगे. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. व्यवहार कुशलता बनने की आवश्यकता है.

कुंभ राशि

आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं. कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा. निराशा का सामना करना पड़ सकता है. विवादों से दूर रहें. कष्टों से मुक्ति मिलेगी. 

मीन राशि

आप की कार्य योजना का विस्तार संभव है. दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी. राजनिति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे. नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी. 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola