हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: 23 मार्च को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 March 2024: आज यानी 23 मार्च, शनिवार को आपका दिन कैसा रहेगा? आप कौन से उपाय अपना सकते हैं। आइए आपको आज का राशिफल और उपाय बताते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 March 2024: आज यानी 23 मार्च, शनिवार को आपका दिन कैसा रहेगा? 12 राशियों में से किस राशि को अधिक लाभ होगा। इन सबके बारे में आप आज के राशिफल को जानकर पता कर सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल और उपाय के बारे में जानते हैं।

1. मेष राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके किए गए प्रयासों का आपको सुखद समाचार मिलेगा। सुबह बंदर को केला अथवा गुड़ चना मिलाकर दें और बजरंग बाण का पाठ करें।

2. वृषभ राशि

आप एक बुद्धिजीवी हैं इसलिए बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह छोटी बच्ची को उपहार दें और खाने के लिए भोजन दें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

पिता अथवा किसी धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। जीवन में खुशहाली आएगी और लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

मन व्यथित रहेगा और मौसमी रोग के प्रति सचेत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गाय को चार रोटी खाने को दें और गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

आध्यात्मिक उन्नति का अवसर मिलेगा और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे तथा जीवन में खुशियां आएंगी। शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और गरीब को भोजन करा दें।

6. कन्या राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन में सचेत रहें खर्चा बढ़ सकता है। मित्र और सहयोगियों से लाभ प्राप्त होगा। गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीच मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से अच्छा महसूस करेंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि

अगर आप सी अथवा पुलिस में है तो व्यस्त की भाग दौड़ रहेगी और घर परिवार से दूरी बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में ज्यादा दिमाग से न सोचे अन्यथा दुख होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

9. धनु राशि

व्यवसाय के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और मित्र अथवा सहयोगियों से लाभ मिलेगा और आपको सफलता मिलेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

10. मकर राशि

लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे और आध्यात्मिक प्रयास फली भूत होंगे। जमीन जायदाद के लिए खरीदने का मौका मिलेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें और कुत्तों को भोजन करा दें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को पीपल के वृक्ष पर दीया जला दें।

12. मीन राशि

संगति पर नियंत्रण रखें अन्यथा भारी नुकसान के योग बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी को लेकर आप परेशान रहेंगे। गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola