हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ, रहना होगा सावधान? पढ़ें 22 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 22 जुलाई 2026 दिन बुधवार का दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 22 जुलाई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: आज 22 जुलाई 2026 बुधवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. शुक्ल पक्ष नवमी पर ग्रहों और नक्षत्र स्थित से राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा. इसके बारे में जान सकते हैं. आज रवि योग के साथ ही आडल योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ भड़ली नवमी रहने वाली है. स्वाती और विशाखा नक्षत्र रहेगा. साध्य और शुभ योग प्रभावी रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 22 जुलाई 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

किसी विशेष व्यक्ति के आने से आपके जीवन के तोर तरीके बदल जाएंगे. आकस्मिक धन लाभ होगा. विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे. मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा. स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

जरूरत से ज्यादा किसी की घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी. आप अपनी सहन शक्ति मजबूत रखें क्योंकि आप जल्द ही क्रोध से भर जाते हैं इसलिए स्वयं पर काबू रखें. व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है. उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी. विद्यार्थी संघर्ष पर डटे रहेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

समय के साथ स्वयं को भी बदलना होगा. अपने व्यवहार में नम्रता लाएं. कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे. भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रह सकते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि 

अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे. निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें. मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी. आजीविका के लिए भटकना पढ़ेगा. माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा. किसी विशेष जन से संबंध मजबूत बनेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि 

व्यवसाय में नई योजना आपके लिए लाभदायक रहेगी. जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा. संतान के विवाह संबंधित समस्या से आप परेशान रहेंगे. भवन परिवर्तन के भी योग है. वाहन का प्रयोग सावधानी से करें. उदर रोग आपको परेशान कर सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Jagannath Rath Yatra 2026: कब होगी भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा? जानिए गुंडिचा मंदिर से महाप्रभु की घर वापसी का दिन

कन्या राशि 

विज्ञापन

आज अपनों से ही धोखा मिल सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को कोई पद मिल सकता है. आपको पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी. आपकी आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी. पिता के साथ ताल-मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है.

तुला राशि 

विज्ञापन

आप अपने भविष्य के प्रति चिंतित होंगे. मन में बुरे विचारों को न आने दें. स्वयं पर नियंत्रण रखें. नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है.

वृश्चिक राशि 

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा. क्रोध की अधिकता रहेगी. आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धार्मिक कार्यों में धन लगेगा. आज की यात्रा को मौसम के देखते टालने के प्रयास करें.

धनु राशि 

आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा. अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे. मन में कई विचार आयेंगे. आपके व्यवसाय में उन्नति होगी. भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे. प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे.

मकर राशि 

अपनी संतान से विवाद हो सकता है. आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए आज का समय उपयुक्त है. कारोबार विस्तार करने का मन होगा. वाहन सुख की प्राप्ति संभव है. संतो का सानिध्य आपके जीवन को ऊर्जावान बनाएगा.

कुंभ राशि 

अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है. सुख-सुविधा की वस्तुओं में और अधिक धन खर्च होगा. आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे. अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे. विदेश जाने के योग बन रहे है.

मीन राशि 

मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा. अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी. आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी. आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे. राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे. नेत्र में कुछ दर्द या संबंधित विकार रह सकता है.

ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर 2026, कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी? यहां जानिए सटीक तारीख और पूजा मुहूर्त

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola