Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. साथ ही अश्विनी नक्षत्र, ऐन्द्र योग और दिशाशूल पूर्व रहेगी, लेकिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 21 मार्च 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:
अपने निकटतम लोगों से सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें. कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है, इसलिए सावधान रहें. हालांकि, शाम से पहले आर्थिक मामले सुलझेंगे.
वृषभ राशि:
विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल है. आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा. हालांकि, आज व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. विवाहित जातक जीवनसाथी के प्रति आप अपनी जिम्मेदारी को समझें, नहीं तो तनाव में रहेंगे.
मिथुन राशि:
आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी, लेकिन आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. शाम से पहले न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. बता दें कि दिनभर आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.
कर्क राशि:
नौकरी में बदलाव के योग हैं. हालांकि, समय थोड़ा आपके विपरीत रहेगा, इसलिए मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा. इसके अलावा दांतों में विकार होने की संभावना है. उम्मीद है कि तकनीक के प्रयोग में विद्यार्थी सफल होंगे.
सिंह राशि:
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए ये समय सफलता लेकर आया है. आपके कार्य की प्रशंसा होगी, लेकिन अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है. विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय उपयुक्त है. शाम से पहले की गई कारोबारी यात्रा लाभदायक रहेगी. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा.
कन्या राशि:
आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन नए शत्रु उभर सकते हैं. साथ ही पारिवारिक खर्च बढ़ेगा. आज कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध भी कर सकते हैं.
तुला राशि:
अध्ययन में अवरोध उत्पन्न हो सकता है. साथ ही आप कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे. शाम से पहले पेट संबंधी विकार उभर सकते हैं. हालांकि, वाहन सुख मिलना संभव है, लेकिन खाने-पीने पर नियंत्रण रखें.
वृश्चिक राशि:
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. साथ ही कार्यपद्धति बदलने से लाभ होगा. शाम से पहले आपके घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. यदि आप किसी से अपार प्यार करते हैं तो प्रेम प्रकट करने का आज सबसे उचित समय है.
धनु राशि:
आज समय रहते अपने मन की बात अपने प्रेमी से कह देंगे तो अच्छा रहेगा. हालांकि, आपके सीधेपन का लोग फायदा उठा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. बता दें कि शाम से पहले व्यापार का विस्तार होने के योग हैं.
मकर राशि:
कारोबार में जो निर्णय लेना है, उसे जल्दी से लें. उम्मीद है कि धन लाभ होगा, लेकिन बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. उम्मीद है कि आज अपनों का साथ आपके मन को शांति देगा. हालांकि, प्रेम-प्रसंग के चलते किसी से विवाद होना संभव है.
ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज
कुंभ राशि:
आज धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी. साथ ही विवाह प्रस्ताव संबंध में बदल सकते हैं. इसके अलावा मनचाही नौकरी मिलने के पूरे आसार हैं. आज आपको लोगों से अपनी प्रशंसा भी सुनने को मिलेगी.
मीन राशि:
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है. साथ ही उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी. आज समय रहते अगर आप उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लेंगे तो अच्छा रहेगा. हालांकि, अपने करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines