Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: पंचांग के अनुसार 21 मार्च शुक्रवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। इस तिथि पर शीतला सप्तमी का दिन भी है। कुछ लोग मां शीतला की पूजा करते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 21 मार्च शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? राशिफल के माध्यम से आप जान सकते हैं। साथ ही 12 राशियों के उपाय का भी पता कर सकते हैं।आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
समस्या का समाधान होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।
वृषभ राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। शिक्षा के प्रयास सार्थक होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर से सद्भाव बनाकर रखें। भाई बहन से तनाव मिलेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
धन सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी में कठोरता हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुत्तों को भोजन के दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।
कन्या राशि
व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कर्मक्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।
तुला राशि
शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंधों में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह बंदरों को केले और गुड़ चना खिला देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
धनु राशि
पारिवारिक मनमुटाव से बचें। धन सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्तों में निकटता आएगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गोवंश का उपचार करें।
मकर राशि
रिश्तों में निकटता आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।
ये भी पढ़ें- Video: चंद्र दोष से मुक्ति दिलाएंगे बजरंगबली! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
कुंभ राशि
यात्रा की स्थिति सुखद होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।
मीन राशि
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दें तो दिन अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines