हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मिथुन समेत इन 3 राशियों को आज मिलेगी सफलता, पढ़ें 21 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 21 फरवरी 2026 को शनिवार का दिन है, जो कि भगवान हनुमान और शनि देव को समर्पित है. इसके अलावा आज विघ्नहर्ता गणेश के ढुण्ढिराज स्वरूप को समर्पित ढुण्ढिराज चतुर्थी भी है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का पावन दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 21 फरवरी 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और पंचमी तिथि रहेगी. साथ ही रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, शुभ योग, शुक्ल योग, रवि योग, विष्टि करण और बव करण रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह, बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं.

इसके अलावा चंद्र ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 21 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
आज आप समय रहते जरूरी काम निपटा लेंगे. दिन खत्म होने से पहले पारिवारिकजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी, लेकिन संतान के कार्यों से नाराज होंगे. आज आकस्मिक यात्रा हो सकती है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे. साथ ही अधिकारियों से विवाद हो सकता है. हालांकि, धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. आज मकान की मरम्मत और विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा.

मिथुन राशि: 
कारोबार को नई सफलता मिलेगी, लेकिन पारिवारिकजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे. बता दें कि इस समय कुंडली में पदोन्नति के भी योग हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है. उम्मीद है कि कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे. साथ ही धनकोष में वृद्धि होगी. इसके अलावा पिता के साथ विवाद होना संभव है.

सिंह राशि: 
आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. आज वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. दिन खत्म होने से पहले बीमारी में पैसा लगेगा. हालांकि, भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. साथ ही कारोबार में नई योजना लागू होगी, लेकिन कर्मचारियों द्वारा नुकसान होना संभव है. गौरतलब है कि जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति आज सामान्य रहेगी.

तुला राशि: 
करियर में उन्नति होगी और भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझेंगे. हालांकि, मकान के पुनर्निर्माण पर आज धन खर्च होगा. इसके अलावा वाहन क्रय करने का मन बन सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज आपको संतों का सानिध्य प्राप्त होगा, लेकिन कामकाजी लोगों को परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस होगी. हालांकि, नौकरी में तबादला होना लाभकारी साबित होगा.

ये भी पढ़ें- Dhundiraj Chaturthi Vrat Katha: ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत पर जरूर पढ़ें ये कथा, विघ्नहर्ता गणेश हर लेंगे सारे संकट

विज्ञापन

धनु राशि: 
आज आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी. साथ ही व्यवसाय में लाभ होना संभव है. दिन खत्म होने से पहले संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं. हालांकि, बहनों से विवाद हो सकता है. इसके अलावा दिनभर शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें.

मकर राशि: 
समय के साथ स्थिति अनुकूल होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. साथ ही लोगों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा. आज आपके अपने भाई के साथ संबंध अच्छे होंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
गलतफहमी की वजह से विवाहित जातकों का संबंध कमजोर हो सकता है. हालांकि, समय रहते जरूरी काम पूरे होंगे. दिन खत्म होने से पहले आपको ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

मीन राशि: 
आज आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है. हालांकि, कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. इसके अलावा जल्दबाजी से हानि होना संभव है. आज आप किसी से भी झगड़ा नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola