Aaj Ka Rashifal 20 February 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 20 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार दिन है। किसी भी तरह के शुभ कार्य को न करने के लिए राहुकाल का समय दोपहर 1:50 से 3:15 तक है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र का योग बन रहा है। चंद्र ग्रह द्वारा वृश्चिक राशि में प्रवेश किया जाएगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 20 फरवरी, गुरुवार का राशिफल बताया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
यात्रा देशाटन की स्थिति रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।
वृषभ राशि
पारिवारिक तनाव मिल सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। बहन भाई का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी का दान करें।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। शिक्षा में किया गया श्रम सार्थक होगा। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल को गाय का उपचार करा दें।
कर्क राशि
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। उपहार का लाभ मिलेगा। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गोवंश का उपचार करा दें और उसको भोजन भी करा दें।
सिंह राशि
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा व घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
समस्या का समाधान होगा। समाज के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रिय जन से पीड़ा मिल सकती है। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।
ये भी पढ़ें- Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कौन सा रत्न भाग्यशाली? जानें
वृश्चिक राशि
पिता या धर्म गुरु का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। संपत्ति खरीदने के योग बन सकते है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चना खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकले।
धनु राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक या सांस्कृतिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास मैं वृद्धि होगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें व बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।
मीन राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal 20 February: प्यार के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines