हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal 19 January: आज कैसा रहेगा 12 राशियों का पूरा दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 19 January 2025: आज यानी 19 जनवरी रविवार को 12 राशियों के लिए पूरा दिन कैसा रहेगा? कौन कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
12 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 January 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन रविवार है। इस तिथि पर फाल्गुनी नक्षत्र और अतिगंदा योग बन रहा है। राहुकाल का समय शाम 16:26 से 17:45 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया है। मेष से लेकर मीन राशि के लिए कौन से उपाय अपनाने फलदायी रहेंगे? आइए 19 जनवरी का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सुखद हो सकती है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग हैं। परिवार में सभी सदस्यों के लिए आप कुछ ना कुछ अच्छा करेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि

घर परिवार में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुख में होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धन हानि होने की आशंका रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। गरीब को और कुत्तों को खाना खिला दें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

राशि किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

केतु चंद्र की युति मानसिक तनाव देगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से धोखा मिल सकता है। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। सहयोग लेने में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह सूर्य को होली में चावल डालकर जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक मामलों में सफलता मिलेगी। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

कन्या राशि

केतु चंद्र की युति अज्ञात भय से ग्रसित रखेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग है। गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

तुला राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें

वृश्चिक राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों के कारण प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

भाई बहन के कारण तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोगों से बनाएं दूरी, डेटिंग के समय हो जाएंगे परेशान!

कुंभ राशि

पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।शनि के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

मीन राशि

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पिता या धर्मगुरु के सहयोग से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। सुबह गाय को हल्दी लगाकर चार रोटी दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें व सूर्य को जल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola