Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 18 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और अमावस्या तिथि रहेगी. साथ ही शुभ योग और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. इसके अलावा ग्रह चंद्र का मीन राशि में गोचर हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 18 मार्च 2026, बुधवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:
किसी के बहकावे में आकर आप अपना बना काम बिगाड़ लेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय संघर्षपूर्ण है. आज आप अपने धन का दुरुपयोग न करें, अन्यथा बाद में पछताएंगे. हालांकि, जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. साथ ही कोई विशेष यात्रा आज हो सकती है.
वृषभ राशि:
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी, जिसके कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे. हालांकि, संतान का सुख मिलना संभव है. शाम से पहले कोई महत्वपूर्ण यात्रा निरस्त हो सकती है.
मिथुन राशि:
आज व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा. साथ ही विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे. जो लोग कभी आपको अपना आदर्श मानते थे, वो ही आपके कार्यों में कमी निकालेंगे.
कर्क राशि:
आप समय रहते अपने जरूरी कार्य अवश्य पूरे कर लें. उम्मीद है कि आज अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे. शाम से पहले आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे. कोयला, कपड़ा, कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए ये समय उपयुक्त है.
सिंह राशि:
ऑफिस में अधिकारियों से विवाद करने से बचें. कारोबार में आ रही अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा. लोहे के व्यवसायियों के लिए ये समय मध्यम है. हालांकि, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सबसे उपयुक्त है. मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी.
कन्या राशि:
आज अपनी मनमर्जी न करें. हालात को समझने के बाद ही फैसले लें. हालांकि, संतान के व्यवहार से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है. नए काम के मिलने से कन्या राशि के लोग उत्साहित रहेंगे. साथ ही अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी.
तुला राशि:
सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. साथ ही कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा. उम्मीद है कि अधिकारी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. इसके अलावा आपके विदेश जाने के योग हैं.
वृश्चिक राशि:
आकस्मिक आए कार्यों की अधिकता से आप व्यस्त रहेंगे. शाम से पहले पूज्य संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. हालांकि, मकान की मरम्मत और पारिवारिक रीति-रिवाजों में धन व्यय हो सकता है. विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय सबसे उपयुक्त है.
धनु राशि:
ये समय आपके अनुकूल है. वैसे तो आजीविका के साधनों में कमी आएगी, लेकिन मेहनत करने से स्थिति बदल सकती है. भूमि संबंधित किए निवेश से आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि, घर में बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है.
मकर राशि:
समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है. परिवार में हो रही अनदेखी से आज आप नाराज रहेंगे. हालांकि, संतान का साथ आपके मन को उत्साहित करेगा.
कुंभ राशि:
पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा. साथ ही आप परेशान रहेंगे. इसके अलावा शाम से पहले आपको कान से संबंधित पीड़ा होना संभव है.
मीन राशि:
यदि आपका राजनीति में जाने का मन हो रहा है तो ये निर्णय गहन चिंतन के बाद ही लें. आज पारिवारिक जनों से मन-मुटाव होगा और मांगलिक कार्यों पर धन खर्च अधिक होगा. आज वाहन व मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें और स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
17 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines