Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शनिवार है। इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शोभन योग बन रहा है। राहुकाल का समय सुबह 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने मेष से लेकर मीन राशि के लिए दैनिक राशिफल बताया है। 12 राशियों के पूरा दिन कैसा रहने वाला है और कौन-कौन से उपाय अपनाने फलदायी रहेंगे? आइए 18 जनवरी का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। खानपान में सावधानी रखें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगा। परिवार में सभी सदस्यों के लिए आप कुछ ना कुछ अच्छा करेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और बजरंग बाण का पाठ करें।
वृषभ राशि
धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धन हानि होने की आशंका रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। गरीब को और कुत्तों को खाना खिलाना। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल अर्पित करें
मिथुन राशि
रिश्तों में निकटता आएगी। धन व्यय अधिक होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
दांपत्य जीवन में उदासीनता रहेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव मिल सकता है। रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। सहयोग लेने में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह सूर्य को होली में चावल डालकर जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
संतान के कारण चिंतित रह सकते है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी और गुड़ दें।
कन्या राशि
संतान के कारण चिंता के योग बनेंगे। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग है। गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।
तुला राशि
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी दोस्त अथवा रिश्तेदार के सहयोग से आपको सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कारण और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन के कारण मन में भय रहेगा। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सफल होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चने अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
बैंक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक मित्रों के साथ मन शांत रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर 3 राशियों को होगा अपार धन लाभ
कुंभ राशि
लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
मीन राशि
किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक समृद्धि के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह गाय को हल्दी लगाकर चार रोटी दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines