Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 17 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है. साथ ही चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, गर करण, वणिज करण, प्रीति योग, आयुष्मान योग, विडाल योग और पूर्व दिशा शूल का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो कर्क राशि में गुरु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, तुला राशि में शुक्र ग्रह और कुंभ राशि में राहु ग्रह रहेंगे, जबकि कन्या राशि और तुला राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.
वहीं, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह युति स्थिति में रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 17 नवंबर 2025, भगवान शिव और चंद्र ग्रह को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि:
संतान की उन्नति आपकी खुशी को बढ़ाएगी. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले सोचे हुए काम पूरे होंगे. आज व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन दूसरों की देखा-देखी न करें.
वृषभ राशि:
वृषभ राशिवालों का आज कला की तरफ रुझान रहेगा और अध्ययन में आ रही बाधाएं दूर होंगी. दिन खत्म होने से पहले आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे और आय में वृद्धि होगी. इसके अलावा प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा और व्यापार में नए अनुबंध स्थापित होंगे.
मिथुन राशि:
विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय अनुकूल है. माता-पिता को संतान की चिंता रहेगी. उम्मीद है कि शत्रुपक्ष आपकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. व्यापार की समस्याओं के कारण व्यापारियों का मन परेशान रहेगा.
कर्क राशि:
संतान के कार्यों से माता-पिता दुखी रहेंगे. हालांकि, व्यापार व नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा. आज आप किसी से भी झगड़ा न करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं.
सिंह राशि:
आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक वाद-विवाद को टालें. कामकाजी लोगों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा व्यर्थ के दिखावे के चक्कर में मुश्किल में फंस सकते हैं. उम्मीद है कि आज आपको यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा.
कन्या राशि:
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी. इसके अलावा व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. आज आप कोई जरूरी निर्णय लेंगे, जो भविष्य में सही साबित होगा. आज कुंडली में वाहन क्रय करने के योग हैं. कन्या राशिवालों का पारिवारिक जीवन आज खुशहाल रहेगा.
तुला राशि:
दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी. आज आपको संतान सुख मिलना संभव है. इसके अलावा व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. हालांकि, किसी महत्वपूर्ण कार्य के चक्कर में यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा.
वृश्चिक राशि:
माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी कुछ परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा. व्यापार व काम-धंधे की स्थिति आज संतोषजनक रहेगी.
धनु राशि:
बोलने से पहले सोचें और आज किसी से भी झूठ न बोलें. यदि कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है तो वो आज पूर्ण होगा. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज सोम प्रदोष व्रत पर बना अशुभ विडाल योग का संयोग, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 17 नवंबर का पंचांग
मकर राशि:
आपका व्यवहार चिड़चिड़ा रहेगा, जिस कारण घर में क्लेश बढ़ेगा. इसके अलावा आज आप पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.
कुंभ राशि:
आज आपके परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. साथ ही संतान की ओर से अनुकूल परिणाम मिलेंगे. व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा. इसके अलावा मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा.
मीन राशि:
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रह जाएंगे. इसके अलावा आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे. साथ ही आपको सामाजिक मामलों में आलोचना का सामना करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- Video: 2026 में मिथुन राशिवालों के लिए संपत्ति खरीदना-बेचना नहीं रहेगा शुभ, जानें वार्षिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines