Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है. अमावस्या के दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. परिघ और शिव योग का संयोग बन रहा है. आद अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा. यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो दुनियाभर में कई जगहों से देखा जा सकेगा. आज के नवग्रहों की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, सूर्य ग्रह कुंभ राशि में, बुध ग्रह कुंभ राशि में और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे और मन के कारण ग्रह चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे.
आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 17 फरवरी 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि
दिन आनंदपूर्वक बीतेगा . मित्रों के पीछे धनखर्च हो सकता है और लाभ भी होगा . सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी . दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा . लाभ के नए स्रोत दिखाई देंगे . अचानक धन लाभ होने की संभावना है .
वृषभ राशि
नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वालों के लिए अनुकूल दिन है . नौकरी तथा व्यवसाय में लाभ मिलेगा . पद लाभ के संयोग बनेंगे . व्यापार में प्रगति से योग बने हुए हैं . सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे . मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी .
मिथुन राशि
आपके कार्य में आज विलंब हो सकता है . शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह रहेगा . नौकरी में अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से मन दुखी हो सकता है . महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है .
कर्क राशि
बाहर के खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है . क्रोध पर नियंत्रण रखें . पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें . नए संबंध तकलीफदायक साबित हो सकते हैं . आज पैसों की तंगी हो सकती है .
सिंह राशि
जीवनसाथी के बीच मामूली कारणों से मनमुटाव हो सकता है . सांसारिक विषयों के बारे में सोचकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं . साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है . विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी .
कन्या राशि
शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा . घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे . आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी . नौकरी में लाभ मिलेगा . सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा . प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे .
तुला राशि
रचनात्मक क्षमताओं का उत्तम उपयोग कर सकेंगे . संतान की प्रगति होगी . प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी . तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे . विचारों की अधिकता से मन विचलित रहेगा . किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें .
वृश्चिक राशि
आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव कर सकते हैं . किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है . परिजनों के साथ अनबन होने की आशंका है . माता का स्वास्थ्य नरम रह सकता है .
धनु राशि
अध्यात्म की तरफ आपका आकर्षण रहेगा . नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है . हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं . धन लाभ के योग हैं . छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा.
मकर राशि
वाणी और व्यवहार में संयम रखें . परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें . आज शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश का विचार कर सकते हैं . आर्थिक लाभ होगा . स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी . नकारात्मक विचारों से दूर रहना हितकर होगा.
कुंभ राशि
शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे . सगे-संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा . मिष्टान्न का आनंद लेंगे . घूमने-फिरने का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है . आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है.
मीन राशि
आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय खूब ध्यान रखने की आवश्यकता है . एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव कर सकते हैं . धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है . मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद ना हो ध्यान रखें .
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines