हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: सूर्य गोचर के कारण 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: सूर्य ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है, जिससे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? आपके लिए आज के दिन कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ने 16 अगस्त की शाम को कर्क राशि से निकलकर स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद 12 राशियों पर इसका प्रभाव अच्छा और बुरा पड़ रहा है। सूर्य गोचर होने के बाद 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ा है? आज आपका दिन कैसा रहेगा? आपको कौनसे उपाय अपनाने चाहिए? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से 18 अगस्त शनिवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी प्रकार के विवाद से बचे और आर्थिक स्थिति को प्रबल बनाने के लिए प्रयास करें। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और सूर्य को जल दें।

2. वृषभ राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गरीब को भोजन करवा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी छोटी बच्ची का उपहार करा दें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

जोखिम न उठाएं। पड़ोसी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। कुछ पारिवारिक समस्या बनेगी। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। किसी गरीब को चावल अथवा चीनी का दान करें और चंद्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।सुबह सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल अर्पित करें और सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें।

6. कन्या राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धार्मिक संगीत के प्रति झुकाव बढ़ सकता है। घायल गाय का उपचार करा दें। गाय को हरा चारा खाना खिला दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

शासन सत्ता का सहयोग बना रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। समाज के प्रति किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में परिवर्तन के मौके मिल सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

9. धनु राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। कई कार्य संपन्न होंगे। मन परेशान हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

10. मकर राशि

पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

12. मीन राशि

संतान की बीमारी के कारण मन खिन्न रहेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। गाड़ी धीमे चलाएं। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola