हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज 12 मार्च 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि 12 मार्च 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बुरा? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज गुरुवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 12 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. साथ ही मूल नक्षत्र, सिद्धि योग और दक्षिण दिशा शूल का संयोग बन रहा है. हालांकि, आज किसी भी ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन नहीं हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 12 मार्च 2026, गुरुवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें. विद्यार्थियों के लिए ये समय सफलता हासिल करने वाला है. आज आपके व्यवसाय में गति आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

वृषभ राशि: 
आज कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं. उम्मीद है कि आप सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे. इसके अलावा परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और पारिवारिक जनों का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
किसी नए कारोबार में सफलता मिलेगी. हालांकि, कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है. इसके अलावा पेट संबंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं.

कर्क राशि: 
आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें, धोखा मिलने के पूरे योग हैं. साथ ही स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. बता दें कि व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे, पर समझदारी से काम करें.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
यदि आज आप अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखेंगे, तो हो सकता है कि नुकसान हो जाए. हालांकि, व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा. इसके अलावा परिवार वालों के बीच मेल-जोल बढ़ेगा.

कन्या राशि: 
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे. बता दें कि परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग भी आज आपको करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि: 
दिनभर अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें. आज आपके खर्च में अधिकता रहेगी. कामकाजी लोगों को कर्मचारियों की न समझी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि: 
व्यवसाय में धन लाभ होगा. शाम तक किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा. मकान व वाहन के क्रय-विक्रय में धन का निवेश आज आप कर सकते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि: 
अपनों का साथ मिलने से धनु राशि वालों का जरूरी काम पूरा होगा. साथ ही भौतिक सुख-साधनों की 12 मार्च 2026 को प्राप्ति होगी. इसके अलावा आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होना संभव है.

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा, लेकिन अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें. दिनभर आपका दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.

कुंभ राशि: 
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियों को बढ़ा सकते हैं. हालांकि, समाज व परिवार में आपको महत्व मिलेगा. बता दें कि आज आपकी धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

मीन राशि: 
आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. दिनभर आप दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें, अन्यथा नुकसान आपका ही होगा. साथ ही बिना मांगे अपनी राय न दें. शाम तक पिता के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola