Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: आज 11 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी. इसके साथ ही आज शीतला अष्टमी का व्रत है आज बसोड़ा पूजा भी की जाएगी. आज ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेगा. वज्र और सिद्धि योग रहेगा इसके साथ ही बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. आज ग्रह स्थिति, योग, नक्षत्र और करण के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल के जरिए जानते हैं. आज के राशिफल के बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं. यहां पढ़ें 11 मार्च 2026 के दिन का राशिफल.
मेष राशि
---विज्ञापन---
आज आपके मान सम्मान में वृद्दि होगी. शत्रु सक्रीय होकर आपके खिलाफ षडयंत्र बनाएंगे इसलिए दुश्मनों से सतर्क और सावधान रहें. व्यवसाय में थोड़ा - थोड़ा लाभ संभव है. संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है. बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.
---विज्ञापन---
वृषभ राशि
आज समय के साथ - साथ स्थितियां भी आपके अनुकूल रहेगी इसलिए दिमाग तनाव से मुक्त रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भैया के साथ संबंध अच्छे होंगे. कोई पुराना विवाद आपके पक्ष में ही हल होगा.
मिथुन राशि
इस राशि के जातक कोई भी नया कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही फिर निर्णय करें. आज आपको साधु - संतो का सानिध्य प्राप्त होगा. आज आप परिश्रम अधिक करेंगे इसीलिए थकान महसूस हो सकती है. आजनक दिन नौकरी में हुआ तबादला आपके लिए ही लाभकारी साबित होगा.
कर्क राशि
आज आपके और जीवनसाथी के बीच में गलत फहमी बढ़ सकती है जिसकी वजह से संबंध कमजोर हो सकते है. आपको समय रहते अपने काम पूरे करने होगे. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से कोई खुश खबरी मिल सकती है.
सिंह राशि
आज आपकी आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे. आपको अपनी संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी. यदि आपका विवाह नहीं हुआ है तो आपके विवाह की चर्चा भी सफल होगी. वाहन या मशीनरी का प्रयोग सतर्कता के साथ करें. आज अपने खान पियन में संयम बरतें क्योंकि बिमारी में पैसा लग सकता है. भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे.
कन्या राशि
आज आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे. अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है. आज आपको धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर सहभागिता करनी होगी. आपके मकान की मरम्मत पर धन अधिक खर्च होगा. उसके अलावा आज आप कोई विद्युत उपकरण भी खरीद सकते हैं. आज आपके कार्य क्षेत्र में विस्तार के योग है. जिम्मेदारियां आपकी आज बढ़ती हुई नजर आएगी.
ये भी पढ़ें – Kalashtami 2026 Date: 11 या 12 मार्च, किस दिन है कालाष्टमी का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और पूजा विधि
तुला राशि
आज के दिन इस राशि के जातकों को समय रहते अपने सभी जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. आप अपने मित्रो का सहयोग भी करेंगे. आज पारिवारिक लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. संतान के कार्यों से आज आप नाराज होंगे. आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं.
वृश्चिक राशि
आज आपके कारोबार को नई सफलता की नई राह मिलेगी. आज पारिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ को लेकर आप चिंतित रहेंगे. प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे. आज नौकरी में आपकी पदोन्नती के योग है. पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें. विद्यार्थियों के लिए समय उनके अनुकूल है लेकिन अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा.
धनु राशि
आपके द्वारा सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे जिससे मन में उत्साह और जोश रहेगा. अपने कारोबार में कोई नई योजना लागू कर सकते हैं. आज के दिन आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से बचना होगा. कर्मचारियों द्वारा व्यापार में नुकसान संभव है. जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य होगी.
मकर राशि
आपके करियर में उन्नति प्रद प्रस्ताव मिलेंगे. भूमि-भवन से संबंधित विवादित मामले सुलझ सकते है. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. किसी विशेषजन से मुलाकात कर सकते हैं और वो मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी. वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं. आज आप कुछ नया करने का मन बना सकते हैं.
कुंभ राशि
आज आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. कार्यस्थल पर आपकी व्यस्तता अत्यधिक रहेगी. कोई पड़ी लकड़ी उठाने का प्रयास न करें क्योंकि उसमें हानि संभव है. आज आप अनायास किसी से विवाद करने बचें. आपके परिवारिक में क्लेश की स्थिति बन सकती है, जिससे मन व्यथित रहेगा.
मीन राशि
आप किसी पर भी अंधविश्वास न करें क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है. आपके कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलने से आपके सारे कार्य समय पर पूर्ण होंगे. आपके धनकोष में वृद्धि होगी. पिता के साथ वाद विवाद या अनबन संभव है इसलिए शांति से साथ अपना समय व्यतीत करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.