Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: पंचांग के अनुसार 11 अप्रैल को शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शुक्रवार है। किसी भी तरह के शुभ कार्य को न करने का समय यानी राहुकाल का समय सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:22 तक है। उत्तर फाल्गुनी के बाद हस्त नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी जो 12 अप्रैल तक रहेगा। आज ध्रुव और व्याघात योग का निर्माण हो रहा है।ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 11 अप्रैल का राशिफल बताया है। 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
नकारात्मक विचारों से बचें। घर में तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दे।
वृषभ राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसर का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
व्यर्थ के क्रोध से बचें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।
कन्या राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। सुबह गाय को चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें।
तुला राशि
भागदौड़ अधिक रहेगी परंतु सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगी परंतु लाभ होगा। किसी गरीब को आता या चावल दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आर्थिक जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिला देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
धनु राशि
सेहत के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गोवंश का उपचार करें।
मकर राशि
परिवार के किसी सदस्य के साथ धार्मिक स्थान पर जाएंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।
कुंभ राशि
व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।
मीन राशि
किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। सहयोग लेने में सफल होंगे। मन में बुरे विचारों को ना आने दे। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines