हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 1 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी. आज माघ पूर्णिमा का व्रत है और माघ मेले का शाही स्नान है. ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के आधार पर 1 फरवरी 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 1 फरवरी 2026, रविवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. माघ पूर्णिमा का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आप दैनिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं. नवग्रहों की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, चंद्र ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. इसके साथ ही सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह मकर राशि में रहेंगे.

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 1 फरवरी 2026, सूर्यदेव को समर्पित रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि 
सोचते कुछ है होता कुछ ओर है. जीवन साथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है. बिना योजना के बनाए गए लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं, खर्च बढ़ेंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि 
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी. आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे. पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा. निजी संबंधों में मधुरता आएगी.

मिथुन राशि 
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी. सफलता से यश में वृद्धि होगी. विदेश जाने के योग बन रहे हैं. भय बना रहेगा, संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि 
सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी. माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा. धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे. विवादों में कमी होगी. विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं.

सिंह राशि 
परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा. आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें. आज मौन रहना ही लाभदायक होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि 
समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है. दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा.

तुला राशि 
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे. वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है. संपत्ति के विवाद समाप्त होंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 
अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, लाभ होगा. परिवार में शांति बनाए रखें. उदर रोग से पीड़ित रहेंगे, दिन मध्यम है.

धनु राशि 
समय की अनुकूलता का आभास होगा. लंबे समय से अटके मामलों में आज गती आएगी. व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी. स्वास्थ्य नरम रहेगा, खर्च बढ़ सकता है. यात्रा के योग टालें.

विज्ञापन

मकर राशि 
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं. संतान के स्वास्थ में सुधार होगा. सोच के परे काम हो रहे हैं. लाभ से हानि का अनुपात कम होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. करियर में बदलाव आएंगे.

कुंभ राशि 
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है. नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे. आज धनलाभ होगा. शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा. कार्य की अधिकता रहेगी.

विज्ञापन

मीन राशि 
समय की अनुकूलता का आभास होगा. व्यापर बदलने की जल्दबाजी ना करें. खर्च की जगह लाभ होगा. निराशा कम होगी. स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें – Magh Purnima 2026 Rashifal: माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं शुभ संयोग, धन संपदा से परिपूर्ण रहेंगे 4 राशि वाले

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola