हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन, यहां पढ़ें 1 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 1 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को चैत्र माह की चतुर्दशी तिथि है. आज का दिन सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. अपना राशिफल जानने के लिए पढ़ें आज 1 अप्रैल 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: आज 1 अप्रैल 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा वृद्धि और ध्रुव योग रहेगा. करण की बात करें तो वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज 1 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

मेष राशि

आज कार्य की अधिकता के कारण, जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे. उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे. अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है. दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी. अपने इष्ट की आराधना में अपना अधिक समय बिताएं, दिन अच्छा जाएगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है. आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बने काम बिगड़ सकते है. आप अपनी सोच को बदलें न की दुसरों को बदलने की कोशिश करें. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. इष्ट आराधना आपके लिए सहायक होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

आज आपको संतान के विवाह की चिंता रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आज पूंजी निवेश से लाभ संभव है. राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है. अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि 

आज आपके व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी. स्वस्थ रहे, मस्त रहे और व्यर्थ चिंता छोड़ दें. खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है. समय रहते पूंजी निवेश कर दें. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा. आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है और इसका लाभ लें. आज आपके पारिवारिक जनों से भेंट होगी. आपका अनायास खर्च अधिक हो सकता है. आज आप समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आज आप अपने वाक्य चातुर्य से सभी कार्य बना लेंगे. व्यापार में यश कीर्ति की वृद्धि होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए यह समय श्रेष्ठ है. यात्रा से आपको लाभ संभव है. आप अपना काम समय पर करना सीखें.

विज्ञापन

तुला राशि 

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है. महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है. ज्यादा घमंड से नुकसानन आप को ही है. पेट से संबंधित रोगों से परेशान हो सकते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.आज आपको नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा. आप कितना सोचते है लेकिन करते कितना है इस पर आपको ध्यान देना होगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.

धनु राशि 

आपके धनकोष में आज वृद्धि होगी. आज आप अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आप आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है. मन में कई दुविधाएं चल रही है. आध्यत्मिक बल से आपको लाभ होगा.

मकर राशि 

आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें. अपने आहार पर नियंत्रण रखें. पेट संबंधित रोग संभव है. समय कम है, काम ज्यादा है इसलिए मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं तो सफलता निश्चित मिलेगी. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा.

कुंभ राशि 

जो करना चाहिए वो करिये. फ़ालतू का समय बर्बाद न करें. दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे. शांति से विचार कर कोई निर्णय लें. आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्धि के आसार है. पूराने निवेश से लाभ होगा.

मीन राशि 

क्या करूं, क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं. शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना रहे है. अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा. मित्रों से मुलाकात होगी जिस कारण मन प्रफुल्लित रहेगा.

ये भी पढ़ें – Sita Navami 2026: 24 या 25 अप्रैल, कब है सीता नवमी? सुखी दांपत्य जीवन के लिए इस दिन करें खास उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola