हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा लकी, बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें 02 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 02 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 02 जुलाई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: आज 02 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज द्वितीया तिथि पर भद्रा का साया रहने वाला है. इसके साथ ही विडाल योग बन रहा है. आज उत्तराषाढा और श्रवण नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही गर, वणिज और विष्टि करण रहने वाला है. वैधृति और विष्कम्भ योग बन रहा है. सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 02 जुलाई 2026, दिन गुरुवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

अपने विवेक से काम करें क्योंकि चाह कर भी आप अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे है. न्यायालय से जुड़े मामलो में लापरवाही बिलकुल भी न करें. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का हैं. आपके व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

आपके कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना कर सकते हैं. सामाजिक कार्यों में आप सहयोग भी करेंगे. आज के दिन का सही सदुपयोग कर लीजिए. आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और पारिवारिक जनों का साथ भी मिलेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

आज सबसे पहले तो आप ये समझें कि आखिर करना क्या है. किसी नए कारोबार में सफल होंगे. कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है. पेट संबंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं. वाहन सुख संभव है.

विज्ञापन

कर्क राशि 

किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें क्योंकि धोखा होने के पूरे योग हैं. आज के दिन आप स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें तो अच्छा रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में आपके अनुकूल अवसर मिलेंगे, पर समझदारी से काम करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ जाने का है प्लान, जरूर ध्यान रखें ये नियम, तभी मिलेगा यात्रा का पूर्ण लाभ

सिंह राशि 

विज्ञापन

आप सबसे पहले अपने करियर पर ध्यान दें. यदि आप अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखेंगे तो हो सकता है कि नुकसान हो जाए. व्यापार में किसी नई योजनाओं से लाभ होगा. परिवार में मेल-जोल का माहौल बढ़ेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा .

कन्या राशि 

विज्ञापन

आज आप नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे. आपके कार्यस्थल में अधिकारी वर्ग में आपका महत्व बढ़ेगा. परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग भी करना पड़ सकता है. आज आपका मन व्यथित रहेगा.

तुला राशि 

विज्ञापन

दिन की महत्वता को आपको समझना होगा और अपने भविष्य के लिए निर्णय मजबूत निर्णय लेना होगा. अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा. आपके खर्च में अधिकता रहेगी. अपने कर्मचारियों की न समझी से मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि 

आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा. व्यापार-व्यवसाय में आपको धन लाभ होगा. किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा. मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन का निवेश कर सकते हैं. स्वभाव में गुस्सा रहेगी.

ये भी पढ़ें – Tirupati Balaji Ki Aarti: श्री वेंकटेश्वर स्वामी को प्रसन्न करने के लिए श्री तिरुपति बालाजी की आरती, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

धनु राशि 

आज के दिन अपनों का साथ मिलने से आपका काम पूरा होगा. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. आज आप झूठ बोलने वालों से सावधान रहें. घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी. आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि संभव है.

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन खान पियन में आपको नियंत्रण रखना होगा.

कुंभ राशि 

निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव आपकी दूरिया बढ़ा सकते है. फालतू के वाद विवादों से आपको दूर रहना चाहिए. समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा. धर्म ग्रंथों के अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ेगी. कोई यात्रा भी हो सकती हैं

मीन राशि 

आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप क्यों दूसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा. बिना मांगे अपनी राय न दें. पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है. मकान लेने की सोच सकते हैं

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर के सामने इन 5 चीजों का होना बन सकता है तरक्की में बाधा, जानिए वास्तु नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola