हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज इस मुहूर्त में करें द्वितीया श्राद्ध की पूजा, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 9 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 9 सितंबर 2025, वार मंगलवार को पितृपक्ष का द्वितीया श्राद्ध होगा, जिसकी पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं। इसके अलावा आज कई योग, करण और नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है, जिसका अच्छा-खासा प्रभाव पड़ेगा। आइए अब जानते हैं 9 सितंबर 2025 के पंचांग के बारे में।

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Aaj ka Panchang 9 September 2025: 7 सितंबर 2025 से भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष का आरंभ हो गया है। आज यानी 9 सितंबर को पितृपक्ष का द्वितीया श्राद्ध है, जिसकी पूजा दोपहर तक की जा सकती है। आज दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट से कुतुप मुहूर्त का आरंभ होगा, जो दोपहर 01:02 मिनट तक चलेगा। कुतुप मुहूर्त के समाप्त होते ही रौहिण मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त के समाप्त होते ही अपराह्न काल का आरंभ होगा, जो दोपहर 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज कई योग का भी निर्माण हो रहा है। आइए अब जानते हैं 9 सितंबर 2025 की तिथि, नक्षत्र, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।

तिथि, योग और दिशा शूल

आज प्रात: काल से लेकर शाम में 6 बजकर 29 मिनट तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी, जिसके समाप्त होते ही तृतीया तिथि का आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा आज देर रात 11:58 मिनट तक गण्ड योग रहेगा, जिसके बाद करीब 2 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। दिशा शूल की बात करें तो दिनभर उत्तर रहने वाली है।

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो आज द्वितीया तिथि के समाप्त होने से पहले 6 बजकर 7 मिनट तक उत्तरभाद्रपदा रहेगा, जिसके बाद देर रात तक रेवती नक्षत्र रहने वाला है। इसके अलावा हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक तैतिल करण रहेगा। तैतिल के समाप्त होते ही गर करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा।

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त और चंद्रोदय

आज प्रात: काल 06:24 पर सूर्योदय होगा, जिसके समाप्त होने के बाद शाम में 6 बजकर 49 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा। वहीं, शाम में 7 बजकर 53 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा, जबकि सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर चंद्रास्त होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों की खुशियों पर लगा ग्रहण हटेगा, सूर्य-चंद्र के संयोग से 3 घंटे 24 मिनट के लिए बनेगा व्यतिपात योग

विज्ञापन

सम्वत और चंद्रमास


आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

  • मंगल देव आज कन्या राशि में रहेंगे, जबकि शुक्र देव कर्क राशि और कुंभ राशि में राहु रहेगा।
  • गुरु देव आज 9 सितंबर 2025 के शुभ दिन मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि शनि देव मीन राशि और चंद्र देव मेष राशि में संचार करेंगे।
  • इसके अलावा बुध, सूर्य और केतु ग्रह दिन खत्म होने से पहले सिंह राशि से नहीं निकलेंगे।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 9 सितंबर को इन 3 राशियों का जीवनसाथी से हो सकता है झगड़ा, रहेंगे उदास

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola