Aaj Ka Panchang 9 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से हो रही है, जो रात 11:27 मिनट तक रहेगी. हालांकि, इसके बाद अगले दिन (10 मार्च 2026) की सुबह तक सप्तमी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा सुबह से लेकर दोपहर 04:11 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद देर रात तक अनुराधा नक्षत्र रहने वाला है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं 9 मार्च 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार के पंचांग के बारे में.
योग
9 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत में व्याघात योग रहेगा, जिसका समापन सुबह 07:35 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद अगले दिन की सुबह तक हर्षण योग रहने वाला है. वहीं, दोपहर 04:11 से सुबह 06:36 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और विडाल योग रहेगा.
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा
9 मार्च 2026 का शुभ समय
9 मार्च 2026 का अशुभ समय
करण
करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में गर रहेगा, जिसका समापन सुबह 10:17 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद देर रात 11:27 मिनट तक वणिज करण रहेगा. वहीं, दिन के अंत में विष्टि करण रहने वाला है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 37 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 25 मिनट पर
- चन्द्रोदय- सुबह 12 बजकर 04 मिनट पर (10 मार्च)
- चन्द्रास्त- सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
नवग्रहों की स्थिति
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 9 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
- शनि ग्रह और शुक्र ग्रह: मीन राशि में 9 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 9 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
- बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 9 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
- चंद्र ग्रह: तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में 9 मार्च 2026 (सोमवार) को गोचर करेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
14 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines