हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 January 2026: सकट चौथ और लंबोदर संकष्टी चतुर्थी पर रहेगी भद्रा की काली छाया, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज 6 जनवरी 2026, वार मंगलवार को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. साथ ही लंबोदर संकष्टी चतुर्थी भी है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 6 जनवरी 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि, योग, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 6 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. साथ ही लंबोदर संकष्टी चतुर्थी भी है. ये दोनों व्रत भगवान गणेश को समर्पित हैं. मान्यता है कि ये व्रत रखने से जीवन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं. हालांकि, इस बार सकट चौथ और लंबोदर संकष्टी चतुर्थी पर भद्रा का साया मंडरा रहा है, जिस दौरान शुभ कार्य करना सही नहीं रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07:15 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05:39 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 08:54 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 09:35 मिनट पर

तिथि

6 जनवरी 2026 के दिन की शुरुआत माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि से हुई थी, जिसका समापन सुबह 8 बजे के आसपास हो गया है. तृतीया तिथि के बाद माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ हो गया है, जो देर रात तक रहने वाली है.

नक्षत्र

आज के दिन की शुरुआत आश्लेषा नक्षत्र से हुई है, जो दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है. आश्लेषा नक्षत्र के बाद मघा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहेगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

योग

मंगलवार के दिन की शुरुआत प्रीति योग से हुई है, जो रात 08:21 मिनट तक रहने वाला है. प्रीति योग के बाद आयुष्मान योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजे के आसपास सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ हुआ है, जो दोपहर 12:17 मिनट तक रहेगा.

6 जनवरी 2026 का शुभ समय

6 जनवरी 2026 का अशुभ समय

करण

आज के दिन की शुरुआत विष्टि करण से हुई है, जो सुबह 08:02 मिनट तक था. विष्टि करण के बाद अभी बव करण चल रहा है, जिसका समापन दिन के अंत में होगा. बता दें कि आज बव करण का समापन शाम में 07 बजे के आसपास होने वाला है.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • बुध ग्रह: धनु राशि में 6 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह: धनु राशि में 6 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 6 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 6 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 6 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: धनु राशि में 6 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह: धनु राशि में 6 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में 6 जनवरी 2026 को गोचर करेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) ग्रह: मिथुन राशि में 6 जनवरी 2026 को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola