Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 March 2026: आज दोपहर में इस समय रहेगा राहुकाल, पंचांग से जानें दिनभर के शुभ-अशुभ योग, करण और नक्षत्र

Aaj Ka Panchang: आज 31 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है. आज शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर महावीप स्वामी जंयती मनाई जाएगी. चलिए पंचांग से दिनभर के शुभ-अशुभ समय, योग नक्षत्र और करण के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें 31 मार्च का पंचांग.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 31, 2026 06:12
aaj ka panchang
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 31 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 मार्च 2026 के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज त्रयोदशी तिथि पर महावीर स्वामी जयंती मनाई जाएगी. महावीर जयन्ती का पर्व जैन धर्म के लोग महावीर मुनि के जन्मोत्सव के तौर पर मनाते हैं. महावीर जयंती के दिन दोपहर के समय राहुकाल रहेगा. मंगलवार को दिनभर योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय क्या रहने वाला है, इसके बारे में दैनिक पंचांग से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 31 मार्च 2026, मंगलवार का पंचांग.

तिथि, करण, पक्ष और योग

तिथि – आज 31 मार्च को त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि का समापन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद चतुर्दशी तिथि लगेगी. उदयातिथि के आधार पर त्रयोदशी तिथि मान्य होगी.
माह – चैत्र
पक्ष – शुक्ल पक्ष
करण – तैतिल, गर और वणिज
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी
योग – गण्ड और वृद्धि
दिन – मंगलवार
दिशाशूल – उत्तर

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 06:13
सूर्यास्त – शाम 06:38
चन्द्रोदय – शाम 05:14
चन्द्रास्त – सुबह 05:29, 1 अप्रैल

ये भी पढ़ें – Moonga Stone: मूंगा पहनते ही चमक सकती है किस्मत, जानें कब, कैसे और किसे करना चाहिए धारण?

---विज्ञापन---

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

मार्च के आखिरी दिन 31 तारीख को सूर्य ग्रह रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. इस दिन ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजामन रहेंगे. शुक्र ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे. शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस प्रकार से 31 मार्च की ग्रह स्थिति रहने वाली है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 30, 2026 10:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.