Aaj ka Panchang 3 September 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए जगत के पाहनहार भगवान विष्णु को समर्पित परिवर्तिनी एकादशी का खास महत्व है। मान्यता है कि इस एकादशी पर भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल ये व्रत आज यानी 3 सितंबर 2025, वार बुधवार को रखा जाएगा। जो लोग सच्चे मन से ये व्रत रखते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य प्राप्त होता है।
चलिए अब जानते हैं आज 3 सितंबर 2025 के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।
तिथि, करण और दिशा शूल
आज 3 सितंबर 2025 को सुबह 04:22 मिनट तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि थी, जिसके बाद अब द्वादशी तिथि चल रही है। इसके अलावा इस समय वणिज करण चल रहा है, जो दोपहर 04:13 मिनट तक रहेगा। वणिज करण के समाप्त होते ही विष्टि करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहने वाला है। बता दें कि आज मां लक्ष्मी को समर्पित बुधवार को दिनभर उत्तर दिशा शूल रहने वाली है।
नक्षत्र और योग
नक्षत्र की बात करें तो सुबह 11:08 मिनट तक आज पूर्वाषाढ़ा रहेगा, जिसके बाद देर रात तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है। इसके अलावा आज दोपहर 04:17 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, जिसके बाद देर रात तक सौभाग्य योग रहने वाला है।
चंद्रमास और सम्वत
नवग्रहों की स्थिति
- गुरु देव आज बुधवार को अकेले मिथुन राशि में रहेंगे।
- शनि देव आज 3 सितंबर को मीन राशि में संचार करने वाले हैं।
- सूर्य देव आज परिवर्तिनी एकादशी के शुभ दिन केतु ग्रह और बुध देव के साथ सिंह राशि में रहेंगे।
- चंद्र देव पूरे दिन धनु राशि में संचार करने वाले हैं।
- मंगल देव परिवर्तिनी एकादशी के शुभ दिन कन्या राशि में संचार करेंगे।
- शुक्र देव आज भगवान विष्णु को समर्पित परिवर्तिनी एकादशी के शुभ दिन कर्क राशि में रहेंगे।
- राहु ग्रह दिन खत्म होने से पहले आज कुंभ राशि से नहीं निकलेंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सितंबर में इन राशियों पर होगी पैसों की बौछार, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों की आमदनी का हाल
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
सूर्योदय आज परिवर्तिनी एकादशी के शुभ दिन सुबह 6 बजे हो गया है, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 40 मिनट पर सूर्यास्त होगा। हालांकि, इस बीच दोपहर में 3 बजकर 51 मिनट पर चंद्रोदय होगा। वहीं, अगले दिन 4 सितंबर 2025 को प्रात: काल 02 बजकर 07 मिनट के आसपास चंद्रास्त होने वाला है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 3 सितंबर को कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? राशि अनुसार जानें प्रेम राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines