हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 May 2026: आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी की पूजा, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang: आज 22 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज शुक्रवार के दिन आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा करें. चलिए पंचांग से दिनभर के शुभ-अशुभ समय, योग नक्षत्र और करण के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें 22 मई का पंचांग.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 22 May 2026: आज 22 मई 2026 दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि पर भद्रा का साया रहने वाला है. इसके साथ ही गण्ड मूल और आडल योग बन रहा है. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास होता है. शुक्रवार को पूजा कर धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

आज दिनभर शुभ-अशुभ समय, योग और नक्षत्र क्या रहने वाला है, इसके बारे में आप पंचांग के जरिए जान सकते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 मई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

तिथि, नक्षत्र, करण और योग

तिथि – षष्ठी तिथि का समापन शाम 6 बजकर 24 मिनट पर होगा इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी.
माह – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल पक्ष
करण – तैतिल, गर, वणिज और विष्टी
नक्षत्र – अश्लेशा और मघा
योग – वृद्धि और ध्रुव
दिन – शुक्रवार
दिशाशूल – पश्चिम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Astro Tips: क्यों होते हैं परिवार में लड़ाई-झगड़े? जानिए इसके कारण और ज्योतिषीय समाधान

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:27
सूर्यास्त – शाम 07:09
चन्द्रोदय – सुबह 11:01
चन्द्रास्त – रात 12:32, 23 मई

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि पर बुध और शनि ग्रह 60 डिग्री पर आएंगे और लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे. नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. इस प्रकार सभी ग्रहों की स्थिति रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को क्यों कहते हैं बुढ़वा मंगल? महाभारत से है इसका कनेक्शन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola