Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 March 2026: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मत्स्य जयंती और गणगौर व्रत का संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: आज 21 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो कि मां चंद्रघंटा को समर्पित है. इसके अलावा मत्स्य जयंती और गणगौर व्रत का संयोग भी बन रहा है. यहां पर आप पंचांग के जरिए इस शुभ दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और अन्य जरूरी बातों के बारे में जान सकते हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 21, 2026 06:06
Aaj Ka Rashifal 21 March 2026
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 21 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से हुई है, जो कि रात 11:56 मिनट तक रहेगी. इसके बाद अगले दिन (22 मार्च 2026) की सुबह तक चतुर्थी तिथि रहेगी. इसके अलावा आज ही चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो कि मां चंद्रघंटा को समर्पित है. साथ ही मत्स्य जयंती और गणगौर व्रत रखा जा रहा है. चलिए अब जानते हैं 21 मार्च 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत से सुबह 12 बजकर 37 मिनट तक अश्विनी था, जिसके बाद अब दिन के अंत तक भरणी रहने वाला है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज

योग

दिन की शुरुआत से लेकर शाम 7 बजे तक इन्द्र योग रहेगा, जिसके बाद दिन के अंत तक वैधृति योग रहेगा. वहीं, दोपहर 03:07 से सुबह 06:56 मिनट तक रवि योग और सुबह 06:58 से दोपहर 03:07 मिनट तक विडाल योग रहेगा.

---विज्ञापन---

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में तैतिल रहेगा, जिसका समापन दोपहर 01:15 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद रात 11:56 मिनट तक गर करण रहेगा, जिसके बाद वणिज करण रहने वाला है.

संवत और चंद्रमास

Samvat

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 09 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- रात 10 बजकर 37 मिनट पर

21 मार्च 2026 का शुभ समय

21 March 2026 Ka Shubh Muhurat

21 मार्च 2026 का अशुभ समय

21 March 2026 Ka Shubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र ग्रह: मेष राशि में 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह, सूर्य ग्रह और शनि ग्रह: मीन राशि में 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.


First published on: Mar 20, 2026 01:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.