Aaj Ka Panchang 20 January 2026: माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 जनवरी 2026 को माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन 10 महाविद्याओं में दूसरी महाविद्या मां तारा की पूजा की जाएगी. साथ ही चंद्र दर्शन करना शुभ रहेगा. चलिए क्रमानुसार जानते हैं 20 जनवरी 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के पंचांग के बारे में.
तिथि
20 जनवरी 2026 को प्रात: काल से लेकर सुबह करीब 3 बजे तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी. इसके बाद अब दिन के अंत तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहने वाली है.
ये भी पढ़ें- Kalyug Ka Raja: कलयुग में राहु ग्रह का चल रहा है राज, इन 4 राशियों की कभी भी रातों-रात चमक सकती है किस्मत
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 50 मिनट पर
- चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर
- चन्द्रास्त- शाम 07 बजकर 20 मिनट पर
चन्द्र दर्शन का समय
आज शाम 05:50 से शाम 07:16 मिनट तक चंद्र दर्शन का समय है.
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल में श्रवण रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 01:06 मिनट पर होगा. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र बन रहा है, जो 21 जनवरी 2026 की सुबह तक रहने वाला है.
संवत और चंद्रमास
नवग्रहों की स्थिति
- राहु ग्रह: कुंभ राशि में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
- शनि ग्रह: मीन राशि में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
- सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह, चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह: मकर राशि में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
20 जनवरी 2026 का शुभ समय
20 जनवरी 2026 का अशुभ समय
योग
आज प्रात: काल से लेकर सुबह 8 बजे तक सिद्धि योग रहेगा, जिसके बाद दिन के अंत तक व्यातीपात योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच दोपहर 01:06 मिनट पर द्विपुष्कर योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन (21 जनवरी 2026) की सुबह तक रहने वाला है. वहीं, विडाल योग सुबह 07:14 मिनट से लेकर दोपहर 01:06 मिनट तक रहेगा.
करण
करण की बात करें तो प्रात: काल से लेकर दोपहर 02:31 मिनट तक बालव रहेगा. बालव करण के बाद कौलव करण देर रात तक रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines