हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 February 2026: शुक्रवार को बन रहा है 6 दुर्लभ योग का संयोग, जानें मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज 20 फरवरी 2026 को शुक्रवार का दिन है, जो कि मां लक्ष्मी को समर्पित है. खास बात ये है कि इस दिन 6 दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है. हालांकि, राहुकाल और अन्य अशुभ मुहूर्त का भी निर्माण हो रहा है. चलिए अब जानते हैं 20 फरवरी 2026 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 20 February 2026: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है, जिन्हें शास्त्रों में धन की देवी का स्थान प्राप्त है. यदि कोई भक्त नियमित रूप से शुक्रवार के व्रत करता है तो उसे मां लक्ष्मी से धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. पंचांग की मानें तो इस बार 20 फरवरी 2026 को शुक्रवार के दिन 6 दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है. आइए अब विस्तार से जानते हैं 20 फरवरी 2026 को बनने वाले योग, करण, नक्षत्र और ग्रह गोचर आदि के बारे में.

तिथि

शुक्रवार के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से हुई है, जो दोपहर 02:38 मिनट तक रहने वाली है. इसके बाद दिन के अंत तक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी.

योग

आज के दिन की शुरुआत साध्य योग से हुई है, जो शाम 06:23 मिनट तक रहेगा. हालांकि, इसके बाद शुभ योग रहने वाला है. इस बीच सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का आरंभ रात 08:07 मिनट पर होगा, जो अगले दिन (21 फरवरी 2026) की सुबह 06:54 मिनट तक रहने वाले हैं. विडाल योग की बात करें तो वो सुबह 06:55 से लेकर रात 08:07 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में उत्तरभाद्रपदा रहेगा, जिसका समापन रात 08:07 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के समापन तक रेवती नक्षत्र रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

विज्ञापन

20 फरवरी 2026 का शुभ समय

20 फरवरी 2026 का अशुभ समय

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में गर रहेगा, जिसका समापन दोपहर 02:38 मिनट पर होगा. वहीं, वणिज करण का आरंभ गर करण के बाद होगा, जो अगले दिन (21 फरवरी 2026) की सुबह तक रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 15 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 24 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- रात 09 बजकर 12 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: मकर राशि में 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह और चंद्र ग्रह: मीन राशि में 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola