Aaj ka Panchang 19 October 2025: धनतेरस के साथ ही दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई है. आज 19 अक्टूबर 2025 को छोटी दिवाली है, जिसका पर्व दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है. दिवाली को काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन लोग भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. साथ ही यम के नाम पर दीपक जलाते हैं. हालांकि, आज हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि का भी संयोग बन रहा है. आइए अब जानते हैं आज यानी छोटी दिवाली के दिन के पंचांग के बारे में.
तिथि और दिशा शूल
आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक चतुर्दशी रहने वाली है. इसके अलावा दिनभर पश्चिम दिशा शूल रहेगी.
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो इस समय उत्तरा फाल्गुनी चल रहा है, जो शाम 05:49 मिनट तक रहेगा. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के समाप्त होते ही हस्त नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा. इसके अलावा इस समय वणिज करण चल रहा है. आज दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक वणिज करण रहेगा, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक विष्टि करण रहने वाला है.
संवत और चंद्रमास
सूर्योदय, चंद्रास्त, सूर्यास्त और चंद्रोदय
- सूर्योदय- सुबह 06:25
- चंद्रास्त- दोपहर 04:33
- सूर्यास्त- शाम 06:38
- चन्द्रोदय- सुबह 05:12 (20 अक्टूबर 2025)
आज के योग
योग की बात करें तो सुबह 2 बजकर 4 मिनट तक इन्द्र था, जिसके बाद अब वैधृति योग चल रहा है. कल सुबह तक वैधृति योग रहेगा. इसके अलावा आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. वहीं, शाम 5 बजकर 49 मिनटे से लेकर कल सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक अमृत सिद्धि योग रहेगा.
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तुला राशि में बनेगी बुध-सूर्य-चंद्र की महायुति
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- राहु ग्रह- कुंभ राशि में
- केतु ग्रह- सिंह राशि में
- शनि ग्रह- मीन राशि में
- देवगुरु बृहस्पति- कर्क राशि में
- चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह- कन्या राशि में
- मंगल ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह- तुला राशि में
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 अक्टूबर का दिन? पढ़ें रविवार का लव राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines